फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DM inspected the procession route of Eid Miladunnabi

Shahjahanpur News: डीएम ने ईद मिलादुन्नबी के जुलूस मार्ग का लिया जायजा

Wed, 03 Sep 2025 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
DM inspected the procession route of Eid Miladunnabi
शाहजहांपुर। ईद मिलादुन्नबी के जुलूस की तैयारियों के लिए डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन के पास स्थित नूरी मस्जिद में जुलूस की तैयारियों को लेेकर अनीस अत्तारी से बात की और एमनजई जलालनगर से बजरिया होते हुए जुलूस के रूट का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने साफ-सफाई, सड़कों के गड्ढों और लटक रहे विद्युत तारों को ठीक करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जुलूस के दिन यातायात प्रबंधन और शांति व्यवस्था पर ध्यान दिया जाए। इस दौरान एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा, एडीएम एफआर अरविंद कुमार और सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

--
असामाजिक तत्वों पर नजर रखें इमाम
मीरानपुर कटरा। मुगलान मोहल्ले के मदरसा नादिर उल उलूम में मंगलवार को इमामों की बैठक हुई। इस मौके पर मौलाना अबसार अहमद खां नूरी ने ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में तेज आवाज वाले डीजे का प्रयोग नहीं करने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि शुक्रवार को सुबह आठ बजे मोहल्ला मुगलान से जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकाला जाएगा। इसलिए जुलूस में शामिल मोमिन कोई अनावश्यक नारा नहीं लगाएंगे। बैठक में डॉ. शफी अहमद खां, नबी हसन बरकती, हाफिज आतिफ रजा नूरी, जावेद सिद्दीकी, मौलाना आमिर कलीमी, मौलाना कासिम कलीमी, हाफिज फूल मियां आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed