फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DM got angry on the rise of complaints in the resolution day

समाधान दिवस में हुई भारी भीड़... डीएम बोले, पुवायां में सब कुछ ठीक नहीं

Mon, 23 May 2022 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
DM got angry on the rise of complaints in the resolution day
संपूर्ण समाधान दिवस में पुवायां में शिकायतें सुनते डीएम - फोटो : POWAYAN
पुवायां। डीएम उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में पुवावां में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ देख डीएम को कहना पड़ा कि पुवायां में सब कुछ ठीक नहीं है। अधिकारी समस्याएं सुनकर गंभीरता से निस्तारण कराएं तो इतनी भीड़ नहीं हो और न ही लोगों को बेवजह न दौड़ना पड़े।
विज्ञापन

सुबह से ही तहसील सभागार के बाहर लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। डीएम पहुंचे तो फरियादियों की लंबी लाइन लग चुकी थी। डीएम शिकायतें सुनते रहे, लेकिन भीड़ बढ़ती रही। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि स्थानीय अधिकारी समस्याएं ठीक से नहीं सुनते हैं। इसलिए भीड़ हो रही है। डीएम ने कहा कि तहसील स्तर पर शिकायतों के निस्तारण के लिए विशेष शिविर लगाया जाएगा। इसमें एडीएम प्रशासन और एएसपी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

समाधान दिवस में कुल 177 शिकायतें दर्ज की गई। इसमें से सिर्फ नौ शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। अधिकारियों के काम में लापरवाही बरतने की शिकायतों पर डीएम ने कहा कि शिकायतों का जल्द निस्तारण करें। महिलाओं के उत्पीड़न, अवैध कब्जा जैसी शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लें तथा उनका निस्तारण करें। लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गुंडागर्दी, मारपीट और अवैध रूप से कब्जे की शिकायतों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करे। अधिशासी अभियंता सिंचाई (शारदा नहर) और जिला पंचायत के एएमए के अनुपस्थित होने पर जवाब तलब करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाधान दिवस में एसपी एस. आनंद, सीएमओ डॉ. एसपी गौतम, एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव, डीडीओ पवन सिंह, डीएफओ आदर्श कुमार, परियोजना निदेशक जिला विकास अभिकरण अवध राम, तहसीलदार धर्मेंद्र पांडे, नायब तहसीलदार आशीष कुमार सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
एडीएम रामसेवक ने छह प्रकरण कराए निस्तारित
शाहजहांपुर। सदर तहसील के सभागार में एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी की अध्यक्षता में जन शिकायतों की गहन सुनवाई की गई। उनके समक्ष विभिन्न विभागों के 54 प्रकरण आए, जिनमें से छह मामलों का एडीएम ने तत्काल निस्तारण कराया। राजस्व विभाग के भूमि पर कब्जा दिलाने संबंधित दो मामलों का निस्तारण मौके पर विभागीय टीमें भेजकर कराया गया। इस दौरान एसडीएम सुप्रिया गुप्ता, तहसीलदार सदर प्रदीप कुमार सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
अपर आयुक्त ने गैरहाजिर अधिकारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
तिलहर। संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे अपर आयुक्त अरुण कुमार ने तमाम विभागीय अधिकारियों के उपस्थित नहीं होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए एसडीएम राशि कृष्णा को संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने लंबित शिकायतों की समीक्षा की और समाधान दिवस में प्राप्त 62 में चार समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराया। समाधान दिवस में आए फरियादियों और कर्मचारियों को भीषण गर्मी में पेयजल की व्यवस्था नहीं से परेशान होना पड़ा। इस दौरान सीओ अरविंद कुमार, तहसीलदार ज्ञानेंद्र नाथ, नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुशवाहा आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद

जलालाबाद में सीडीओ ने दो प्रकरण किए निस्तारित
जलालाबाद। सीडीओ श्याम बहादुर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित 54 शिकायतें प्राप्त हुईं। सीडीओ ने उनमें से दो शिकायतों का मौके पर समाधान कराकर शेष प्रकरण संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित कराए। इस मौके पर एसपी (ग्रामीण) संजीव बाजपेयी, एसडीएम बरखा सिंह, तहसीलदार चमन सिंह, ईओ डीएस वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed