फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DM found piles of dirt in Sallian's cow protection center

सल्लियां के गो संरक्षण केंद्र में डीएम को मिले गंदगी के ढेर , कर्मचारी नदारद

Wed, 24 Aug 2022 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
DM found piles of dirt in Sallian's cow protection center
शाहजहांपुर। भावलखेड़ा ब्लॉक के सल्लिया गांव स्थित वृहद गो संरक्षण केंद्र की अव्यवस्था की पोल डीएम के निरीक्षण में खुल गई। पर्याप्त कर्मचारी होने के बावजूद अत्यधिक गंदगी मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए बीडीओ ऋषिकांत अहिरवार से जवाब मांगा है। उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए भी निर्देशित किया।
विज्ञापन

वृहद गो संरक्षण केंद्र, सल्लिया में सात गो पालक तैनात हैं। डीएम उमेश प्रताप सिंह के निरीक्षण में केवल चार कर्मचारी उपस्थित मिले। गोशाला में सफाई व्यवस्था बहुत बदहाल पाई गई। मौजूद कर्मचारी सफाई व्यवस्था के प्रबंध के बारे में कोई उचित जवाब नहीं दे पाए। डीएम ने सख्त हिदायत देते हुए कर्मचारियों को सेवाभाव से कार्य करने के लिए भी प्रेरित किया। साथ ही चेताया कि लापरवाही पर कार्रवाई तय है। डीएम ने गोबर के उचित निस्तारण के लिए बायो गैस संयंत्र स्थापित करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही बीमार गायों के उचित इलाज की व्यवस्था करने और भूसे आदि के पर्याप्त प्रबंध के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सहभागिता योजना के तहत गाय दिए जाने के लिए उचित प्रक्रिया का पालन करते हुए पात्रों को लाभान्वित किया जाए।
विज्ञापन

गोशालाओं की निगरानी के लिए लगाई जाएगी पुलिस की ड्यूटी
शाहजहांपुर। अभी तक आमजन की सुरक्षा करने वाली पुलिस अब गोशालाओं की निगरानी भी करेगी। डीएम उमेश प्रताप सिंह के पत्र के बाद पुलिस विभाग से थाना प्रभारियों को गोशालाओं पर विशेष निगाह रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के कुछ जिलों में गोशालाओं में कुछ घटनाएं सामने आईं थीं। शासन ने संज्ञान लेते हुए सभी जिलों के गोशालाओं पर निगाह रखने के लिए निर्देश दिए है। इसके बाद डीएम उमेश प्रताप सिंह ने तहसील व जिला स्तरीय अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण के दौरान गोशालाओं का निरीक्षण करने के लिए कहा है। इससे गोशालाओं की समस्याएं भी दूर होगी। इसी तरह थाना प्रभारी, दरोगा, बीट कांस्टेबिल भी अपने क्षेत्र में संचालित गोशालाओं व गोवंश से संबंधित अन्य प्रकरणों को लेकर सतर्क दृष्टि रखेंगे। डीएम का पत्र आने के बाद एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को पत्र जारी किया है। गोशालाओं पर विशेष सतर्कता बरने के निर्देश दिए हैं।

- गोशालाओं के लिए डीएम का पत्र कार्यालय को प्राप्त हुआ है। सुरक्षा को लेकर पुलिस हमेशा मुस्तैद रहती है। गोशालाओं पर भी पुलिस नजर रखेगी।- संजय कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed