फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DM-ADM are taking action, local officers are unsuccessful in stopping mining

Shahjahanpur News: डीएम-एडीएम कर रहे कार्रवाई, खनन रोकने में स्थानीय अफसर नाकाम

Mon, 21 Apr 2025 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 21 Apr 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
DM-ADM are taking action, local officers are unsuccessful in stopping mining
खुटार के गांव टाह खुर्द कलां के पास किया गया  खनन। संवाद
पुवायां। नगर क्षेत्र के साथ खुटार, बंडा और सिंधौली मिट्टी और रेत के अवैध खनन के लिए बदनाम है। मुख्यालय से आकर डीएम व एडीएम कार्रवाई कर रहे हैं, जबकि जिला खनन अधिकारी व पुवायां का तहसील प्रशासन इसे रोक पाने में नाकाम है। इससे स्थानीय अफसरों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

खुटार के महोलिया वीरान, टाह खुर्द कलां के पास, चमराबोझी आदि में मिट्टी का अवैध खनन खूब होता है। पुवायां के गांव करनापुर के पास, गंगसरा, भैंसी नदी में और नदी के आसपास, सिंधौली में कोरोंकुइयां नहर, खन्नौत नदी से रेत खनन और कई स्थानों पर मिट्टी का अवैध खनन किया जाता है। बंडा में भी अवैध खनन के कई अड्डे हैं। माफिया खेत स्वामी के नाम निजी जरूरत के लिए मिट्टी के खनन का अनुमति पत्र बनवा लेते हैं व खुलेआम मिट्टी बेचते हैं।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व डीएम ने सिंधौली क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन पकड़ा था। इसके बाद भी तहसील प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। यही कारण रहा कि 18 अप्रैल को एडीएम ने पुवायां के गांव गंगसरा के पास मिट्टी का अवैध खनन पकड़ा। डीएम और एडीएम की कार्रवाई से साफ है, तहसील क्षेत्र में धड़ल्ले से खनन किया जा रहा है।

खुटार के गांव टाह खुर्द कलां के पास किया गया  खनन। संवाद

खुटार के गांव टाह खुर्द कलां के पास किया गया  खनन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed