फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Diwali festival near, heaps of dirt in Banda

दिवाली का त्योहार पास, बंडा में लगे गंदगी के ढेर

Fri, 21 Oct 2022 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 01:34 AM IST
विज्ञापन
Diwali festival near, heaps of dirt in Banda
बंडा नगर में लगे कूड़े के ढेर को फैलाते छुट्टा पशु - फोटो : POWAYAN
बंडा। हर माह लाखों का खर्च होने के बाद भी नगर पंचायत बंडा में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। दिवाली का त्योहार नजदीक होने के बावजूद नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी इस ओर ध्यान देने की जरूरत नहीं समझ रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत बंडा में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए तमाम सफाई कर्मचारी तैनात किए गए हैं लेकिन कर्मचारी कई मोहल्ले में सफाई करने की जरूरत नहीं समझते हैं। सिर्फ मेन रोड के ऊपर ही सफाई कर गंदगी से मुंह मोड़ रहे हैं। मोहल्ला गायत्री नगर में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। छुट्टा पशु भी कूड़े को फैलाकर गंदगी कर देते हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कई बार शिकायत करने पर भी कूड़ा नहीं उठाया जाता है। इससे बीमारियां फैलने का भी खतरा रहता है। इसी मोहल्ले के विनोद और संतोष ने बताया उनके मकान के सामने कूड़े के ढेर लगे हुए हैं जिसकी शिकायत कई बार की गई लेकिन कोई भी कर्मचारी ने कूड़ा उठाने की जरूरत नहीं समझी। इसके अलावा मोहल्ला गुरुनानक कॉलोनी में भी गंदगी के अंबार लगे हुए हैं, मोहल्लों में कहीं भी सफाई नहीं की जा रही है। ब्लाक परिसर के सामने भी कूड़े के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में कूड़े के ढेर लगे होने के बारे में जानकारी नहीं है और न ही किसी ने मुझसे शिकायत की है। अगर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं तो सफाई कराई जाएगी। - रश्मि भारती, ईओ, नगर पंचायत बंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed