{"_id":"61536d598ebc3e09151df2b9","slug":"divyang-shahjahanpur-news-bly4611884182","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता-पिता के मुंह मोड़ने के बाद दिव्यांग बच्ची को अपनाएंगे दादा-दादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता-पिता के मुंह मोड़ने के बाद दिव्यांग बच्ची को अपनाएंगे दादा-दादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। सोमवार की शाम घर के अंदर बंद मिली दस साल की दिव्यांग बच्ची को पुलिस ने बरामद कर चाइल्ड लाइन टीम के हवाले कर दिया था। मंगलवार सुबह से चाइल्ड लाइन के कर्मचारी बच्ची के पिता से संपर्क का प्रयास करते रहे। एक-दो बार फोन उठाकर उसने आने की बात कही फिर फोन स्विच आफ कर लिया। चाइल्ड लाइन की टीम ने बच्ची के दादा-दादी से संपर्क किया है। वे लोग बुधवार को आकर बच्ची से मिलेंगे।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के साहित्यपुरम कॉलोनी निवासी फौजी शर्मा और उसकी पत्नी अपनी दस साल की दिव्यांग बच्ची को घर में बंदकर मकान बेचकर कहीं चले गए। बताते हैं कि मां दो दिन पहले घर से चली गई थी, जबकि पिता सोमवार सुबह घर से चला गया था। सुबह से शाम तक बच्ची घर के अंदर बंद रही। शाम करीब सात बजे स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान खरीदने वाले सोमपाल शर्मा को बुलाया और बच्ची को लेकर थाने आ गई। पुलिस ने बच्ची को चाइल्ड लाइन केयर के हवाले कर माता-पिता से संपर्क करना शुरू कर दिया था।
चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक विनय शर्मा ने बताया कि मंगलवार को पिता से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया। जब बात हुई तो पिता ने जल्द आने की बात कही। इसके बाद उसका फोन बंद जाने लगा। पिता पीलीभीत के बीसलपुर में होने की बात कह रहा है। विनय शर्मा ने बताया कि सदर क्षेत्र के गुरगवां में रहने वाले बच्ची के दादा और दादी से संपर्क किया गया है। उन्होंने बुधवार को आकर बच्ची को लेने की बात कही है। विनय शर्मा के अनुसार बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है।