फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Disturbance in the police department on the information of mace being damaged

Shahjahanpur News: गदा क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर पुलिस महकमे में खलबली

Sun, 09 Jul 2023 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Disturbance in the police department on the information of mace being damaged
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार के मोहल्ला ककरा में धार्मिक स्थल पर मूर्ति की गदा क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर शुक्रवार शाम करीब आठ बजे पुलिस महकमे में खलबली मच गई। रात में भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। सीसीटीवी कैमरे में पशु के मूर्ति से टकराने से गदा क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को गदा को क्षतिग्रस्त देखकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद सदर थाने पर सूचना दी गई। भारी पुलिस फोर्स तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को शांत करने का प्रयास किया। अधिकारियों ने मौका-मुआयना किया। इसके बाद आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखे गए। फुटेज देखने से पता चला कि किसी पशु के टकराने से गदा को क्षति पहुंची है। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से सिपाहियों को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed