फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   District Panchayat with the winners of Grand flocked

जिला पंचायत के विजेताओं के साथ उमड़ा हुजूम

Tue, 03 Nov 2015 12:09 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 03 Nov 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat with the winners of Grand flocked
जिला पंचायत के वार्डों के मतगणना प्रपत्रों की जांच के बाद कलक्ट्रेट के अतिरिक्त न्यायालय कक्ष से लाउडस्पीकर पर परिणाम की अधिकृत घोषणा होते ही वहां मौजूद प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ने लगी। कई प्रत्याशियों को विजेता घोषित किए जाते ही कलक्ट्रेट में मौजूद उनके समर्थकों ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। हालांकि, प्रत्याशियों के समर्थक वहां किसी तरह की नारेबाजी से परहेज करते दिखे।
विज्ञापन


आधी रात के बाद तक जारी रही मतगणना
परिणाम घोषित होने से पहले पुवायां, ददरौल और कलान विकास खंडों के मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती का रविवार को सुबह शुरू हुआ काम आधी रात के बाद तक जारी रहा। कहीं निरस्त किए गए मत पत्रों पर आपत्तियां उठने और कहीं दूसरे प्रत्याशी के पक्ष में पड़े वोटों पर दावेदारी आदि कारणों से कई मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती का काम पूरा होने के बावजूद आरओ स्तर के अधिकारियों को ब्लॉक मुख्यालयों पर बीडीसी वार्ड के परिणाम घोषित करने में देरी हो गई।
विज्ञापन


जिपं के विजेताओं को एडीएम ने दिए प्रमाण पत्र
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला पंचायत के विभिन्न वार्डों से विजेता रहे प्रत्याशियों के मतगणना संबंधी प्रपत्रों की कलक्ट्रेट के अतिरिक्त मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष में जांच की गई। जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचन अधिकारी नामित एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव ने अफसरों की टीम के साथ प्रपत्रों की जांच कराई और विजेताओं को प्रमाण पत्र जारी करके उन्हें अधिकृत तौर पर निर्वाचित घोषित किया। चूंकि, कई ब्लॉकों से जिला पंचायत वार्डों की मतगणना का ब्यौरा देर से मिला। इसलिए प्रत्याशियों को निर्वाचन संबंधी प्रमाण पत्र जारी करने का काम दिन ढले तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं रहा जश्न का माहौल तो कहीं छाई मायूसी
जिला पंचायत वार्डों के परिणाम घोषित होने के साथ विजेता प्रत्याशियों के इर्द-गिर्द जश्न का माहौल कलक्ट्रेट में ही बनने लगा। सपा नेता उपेंद्र पाल सिंह की पत्नी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष नीतू सिंह के पक्ष में नतीजा घोषित होते ही कलक्ट्रेट में मौजूद उनके समर्थक खुशी से उछल पड़े। वहां पहुंचे पार्टी के विधायक राजेश यादव ने भी उन्हें बधाई दी। यही नहीं, विधायक राजेश यादव और उनके भाई अमित यादव उर्फ रिंकू ने चुनाव जीतने वाले सपा समर्थित अन्य प्रत्याशियों को मालाएं पहनाकर उनका हौसला बढ़ाया।

इसी तरह जैतीपुर ब्लॉक से भाजपा समर्थित प्रत्याशी अभिषेक प्रताप सिंह के जीतने पर भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रताप सिंह राठौर ने तमाम कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट जाकर प्रत्याशी को शाबाशी दी। खुटार प्रथम वार्ड से निर्वाचित हुए बसपा के एमएलसी जयेश प्रसाद के भाई जीवेश को बधाई देने के लिए उनके प्रसाद भवन स्थित आवास पर समर्थकों का तांता उमड़ा। राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा की इंदिरानगर स्थित कोठी में भी जश्न का माहौल रहा, क्योंकि उनकी पुत्रवधू अर्चना वर्मा और भतीजे अनिल वर्मा की पत्नी आराधना वर्मा को चुनावी जीत हासिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed