फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   District Panchayat Board approved a budget of 51.55 crores for development works

Shahjahanpur News: जिला पंचायत बोर्ड ने विकास कार्यों के लिए किया 51.55 करोड़ का बजट मंजूर

Sun, 19 Mar 2023 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 19 Mar 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat Board approved a budget of 51.55 crores for development works
शाहजहांपुर के विकास भवन सभागार में आयोजित जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में उपस्थित जिला पंचायत सदस
शाहजहांपुर। जिला पंचायत बोर्ड की शनिवार को विकास भवन सभागार में हुई बैठक में नए वित्त वर्ष में निर्माण और विकास से जुड़े कार्यों के लिए 51 करोड़ 55 लाख 31 हजार 852 रुपये के अनुमानित बजट को मंजूरी दी गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों और जिला पंचायत सदस्यों ने बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता पर सवालों की बौछार की तो हंगामे का माहौल बन गया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने माहौल शांत कराया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक की शुरुआत में अपर मुख्य अधिकारी महावीर यादव ने बीत रहे वित्त वर्ष में आय-व्यय का लेखा-जोखा सदन पटल पर रखा। बाद में वर्ष 2022-23 के लिए 80 करोड़ 94 लाख 05 हजार 443 रुपये का पुनरीक्षित बजट और वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 51.55 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट प्रस्तुत किया, इसे सर्वसम्मति से स्वीकृति मिल गई। बजट प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विधायकों और जिला पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों के प्रस्तावों पर अब तक हुए कामों की स्थिति का विवरण दिया। विभागवार कार्यों की समीक्षा से गरमाया माहौल
विज्ञापन

बैठक में विभिन्न विभागों की समीक्षा शुरू होते ही कई सदस्यों के एक साथ बोलने से माहौल गरमाने लगा। जिला पंचायत सदस्य कुमुद मिश्रा के प्रतिनिधि नीरज मिश्रा ने पल्हौरा और भंडेरी गांव में कच्चे मकानों के ऊपर से निकाली गई हाईटेंशन लाइन के नीचे लटकते तार शिकायत के बावजूद न हटाए जाने पर नाराजगी जताई। ददरौल क्षेत्र के विधायक मानवेंद्र सिंह ने इसे जनहित के लिहाज से खतरनाक बताया। सफाई देने के लिए अधीक्षण अभियंता पीतम सिंह खड़े हुए, लेकिन उनकी आवाज शोर में दब गई। वित्त मंत्री ने अधीक्षण अभियंता को ग्रामीण क्षेत्र की सभी लाइनों और ट्रांसफार्मरों की खामियां दूर कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि यंत्रों पर छूट की योजना बताई दिखावटी
कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान लोनिवि मंत्री जितिन प्रसाद के प्रतिनिधि विनीत मिश्र ने जनहित से जुड़े कई मुद्दे उठाते हुए कृषि यंत्रों पर छूट की योजना को जिले के किसानों के लिए महज दिखावा बताया। कहा, प्रचार-प्रसार की कमी से कृषि यंत्रों पर मिलने वाली छूट के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराने से तमाम किसान योजना से वंचित रह गए। उन्होंने उप कृषि निदेशक धीरेंद्र सिंह से योजना का स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रचार कराने और उसकी सूचना जनपद सभी जन प्रतिनिधियों को भी दिए जाने को कहा। उनकी बात का कटरा के विधायक वीर विक्रम सिंह सहित कई पंचायत सदस्यों ने भी समर्थन किया।


बैठक में ये रहे मौजूद
दो घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में राज्यसभा सदस्य मिथिलेश कुमार, विधायक मानवेंद्र सिंह, सलोना कुशवाहा व चेतराम, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, सीडीओ एसबी सिंह, डीडीओ पवन सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र पाठक, डीआईओएस शौकीन सिंह यादव, विधायक हरिप्रकाश वर्मा के प्रतिनिधि रूम सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य सुमन सिंह, रेखा सिंह, ओमपाल कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

शाहजहांपुर के विकास भवन सभागार में आयोजित जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में उपस्थित जिला पंचायत सदस

शाहजहांपुर के विकास भवन सभागार में आयोजित जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में उपस्थित जिला पंचायत सदस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed