फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   District designated officer arrested for taking 12,000 bribe sought bribe in the name of meat shop license in

Shahjahanpur: जिला अभिहीत अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विजलेंस की जाल में ऐसे फंसा अधिकारी

Fri, 16 Dec 2022 04:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 16 Dec 2022 04:03 PM IST
सार

जिला अभिहीत अधिकारी विजय वर्मा बारह हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए पकड़े गए हैं। उन्होंने एक मीट शॉप का लाइसेंस बनाने के नाम पर यह रकम मांगी थी। पीड़ित  कय्यूम ने इसकी शिकायत बरेली में विजिलेंस के अधिकारियों से की थी।

विज्ञापन
District designated officer arrested for taking 12,000 bribe sought bribe in the name of meat shop license in
रिश्वत लेते जिला अभिहीत अधिकारी गिरफ्तार (साकेंतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहजहांपुर जिले के जिला अभिहीत अधिकारी विजय वर्मा 12 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए पकड़े गए हैं। उन्होंने एक मीट शॉप का लाइसेंस बनाने के नाम पर यह रकम मांगी थी। पीड़ित कय्यूम ने इसकी शिकायत बरेली में विजिलेंस के अधिकारियों से की थी। इसके बाद विजिलेंस इंस्पेक्टर भूपेश कुमार राय के नेतृत्व में एक टीम शाहजहांपुर गई और विजय वर्मा को उनके कार्यालय में ही रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

विज्ञापन

 

शिकायतकर्ता कय्यूम शाहजहांपुर में ही सर्वजन हिताय संस्था के जिला उपाध्यक्ष हैं। एसपी विजिलेंस बरेली अरविंद कुमार ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि टीम अभी शाहजहांपुर से बरेली नहीं पहुंची है। मुकदमा लिखकर आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed