फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   District administration to silence fierce BKU activists

जिला प्रशासन के मौन से भाकियू कार्यकर्ता भड़के

Sat, 27 Jun 2015 11:48 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 27 Jun 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
District administration to silence fierce BKU activists
चीनी मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान सहित कई मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में आमरण अनशन कर रहे भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ता श्रीकृष्ण और धनपाल सिंह के स्वास्थ्य में गिरावट से यूनियन कार्यकर्ता शनिवार को भड़क उठे। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए डीएम आवास जाने की कोशिश की, लेकिन अफसरों के समझाने पर नहीं गए। धरने पर भाकियू राष्ट्रवादी गुट के कार्यकर्ताओं ने अनशन का समर्थन किया।
विज्ञापन

गत 12 दिन से कलक्ट्रेट में धरना पर डटे भाकियू कार्यकर्ताओं में शनिवार को उबाल आ गया। तीन दिन से अनशन पर बैठे दो कार्यकर्ताओं की सेहत गिरने की बात कहते हुए कार्यकर्ताओं का समूह निर्णायक वार्ता के लिए डीएम आवास पर जाने को उठ खड़ा हुआ। जानकारी पाकर प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट एपी श्रीवास्तव और सीओ सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल यादव धरना स्थल पर पहुंच गए। अफसरों ने कार्यकर्ताओं को डीएम आवास जाने से रोका तो मंडल महासचिव रमेश गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारियों से नोकझोंक होने लगी। बाद कार्यकर्ताओं ने डीएम आवास पर जाने का इरादा छोड़ दिया।
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट ने भाकियू पदाधिकारियों को वार्ता का न्यौता भेजा था, लेकिन उसे ठुकराते हुए भानु गुट के मंडल महासचिव रमेश चंद्र गुप्ता ने वहां लाउडस्पीकर से पंचायत शुरू करा दी। कहा कि पिछले दिनों 17 दिन धरना देने पर मिले आश्वासन अभी तक पूरे नहीं हुए। इसलिए किसी भी अधिकारी से वायदों की यूनियन को कोई जरूरत नहीं है। जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह यादव ने जिला प्रशासन को किसानों की समस्याओं के प्रति संवेदनहीन बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला महासचिव राशिराम वर्मा के संचालन में करीब दो घंटे तक चली पंचायत में श्याम किशोर अग्रिहोत्री, वीरेंद्र यादव, शिवकुमार सिंह चौहान, गगनदीप माटा, महेंद्र सिंह, मुन्ना लाल, दंगल सिंह यादव आदि भाकियू नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

राष्ट्रवादी गुट ने समर्थन में दिया धरना
कलक्ट्रेट में भानु गुट की पंचायत के बीच भाकियू राष्ट्रवादी गुट के जिलाध्यक्ष मुनेश्वर दयाल कठेरिया भी जा पहुंचे और अनशन को समर्थन की घोषणा करके धरना शुरू कर दिया। इस दौरान राष्ट्रवादी गुट के शकील मंसूरी, रमेश वर्मा, नन्हें लाल, सत्यपाल, रामऔतार, पातीराम आदि रहे।

मूसल, बेलन और दरांती लेकर पहुंची महिलाएं
भाकियू के आंदोलन में कार्यकर्ताओं के परिवार की महिलाओं ने भी योगदान किया। महिलाएं मूसल, बेलन, दरांती आदि घरेलू हथियार लेकर कलक्ट्रेट जा पहुंची। पंचायत में अफसरों की आलोचना होते ही महिलाओं का समूह मूसल, बेलन हवा में लहराने लगा।


डॉक्टरों ने जांची अनशनकारियों की सेहत
जिला अस्पताल की टीम ने तीन दिन से अनशन कर रहे लोगों की जांच की। डॉ. साजिद हुसैन और डॉ. कलीम अहमद ने श्रीकृष्ण और धनपाल सिंह का वजन, ब्लड प्रेशर और पल्स रेट चेक किया। परीक्षण में अनशनकारियों का बीपी कम पाया गया। हालांकि, डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत अभी सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed