फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Distribute tablets and smartphones to students in Puwayan and Khutar

पुवायां और खुटार में छात्र-छात्राओं को वितरित किए टैबलेट, स्मार्टफोन

Sat, 14 May 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Distribute tablets and smartphones to students in Puwayan and Khutar
खुटार के बिटोली देवी महाविद्यालय में स्मार्टफोन वितरित करते एससीएसटी आयोग के उपाध्यक्ष मिथलेश ? - फोटो : POWAYAN
पुवायां। नगर के स्वामी विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को एससीएसटी आयोग के उपाध्यक्ष मिथलेश कुमार और नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने 244 छात्र-छात्राओं को टैबलेट और स्मार्टफोन का वितरण किया। प्राचार्य डॉ. मोहित निगम सहित कई प्रवक्ता मौजूद रहे। इसके बाद मिथलेश कुमार और संजय गुप्ता ने गांव कुंवरपुर स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया कन्या महाविद्यालय में टैबलेट और स्मार्टफोन बांटे।
विज्ञापन

सचिन श्रीवास्तव और दिवाकर अवस्थी आदि मौजूद रहे। उधर, खुटार के बिटोली देवी महाविद्यालय में भी मिथलेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन बांटे। इस दौरान ब्लाक प्रमुख नमित दीक्षित, प्राचार्य अद्भुत कुमार, जिला पंचायत सदस्य पूजा मिश्रा के पति प्रवीण मिश्रा, राजेश देवल, विजयशंकर अवस्थी, पंकज मिश्रा, विमल वर्मा, सरबजीत सिंह, ज्ञानेंद्र शाह, संतकुमार वाजपेयी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

शैक्षिक कार्यों में करे स्मार्ट फोन का उपयोग
शाहजहांपुर। सन इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन में बुधवार को शासन द्वारा दिए गए टैबलेट व स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। विद्यार्थियों से स्मार्ट फोन का इस्तेमाल अपने शैक्षिक कार्यों के लिए करने पर जोर दिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. नीना कपूर ने मां शारदे के चित्र के सामने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में होने वाले परिवर्तन के लिए विद्यार्थियों को अपडेट रहना बेहद जरूरी है। स्मार्ट फोन का उपयोग शिक्षा के लिए करें। कार्यक्रम में डीन विकास अग्रवाल, शिक्षा विभाग की प्राचार्य डॉ. रेखा रानी दीक्षित, फार्मेसी प्राचार्य ज्योति सिंह, विभागाध्यक्ष रचित अग्रवाल, अनुभा मिश्रा, आकाश यादव, असित सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed