{"_id":"61afb9dbb007f537b362f807","slug":"distribute-equipment-to-handicapped-students-shahjahanpur-news-bly468532365","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक और बीएसए ने पुवायां में दिव्यांग छात्र छात्राओं को वितरित किए उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक और बीएसए ने पुवायां में दिव्यांग छात्र छात्राओं को वितरित किए उपकरण
विज्ञापन
पुवायां में दिव्यांग बच्चों को उपकरण देते विधायक और बीएसए
- फोटो : POWAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। बीआरसी भवन पर मंगलवार को विधायक चेतराम और बीएसए सुरेंद्र सिंह ने दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरित किए। पुवायां, खुटार, बंडा, सिंधौली और निगोही क्षेत्र के कुछ प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में पढ़ रहे छह से 14 वर्ष तक के दिव्यांग बच्चों का चिह्नीकरण किया था। कुल 295 बच्चों का उपकरण के लिए चयन किया था। मंगलवार को विधायक चेतराम और बीएसए सुरेंद्र सिंह ने 295 बच्चों को 344 उपकरण बांटे।
छात्र-छात्राओं को ट्राईसिकल, व्हील चेयर, बैसाखी, सीपी चेयर, कान की मशीन, एमआर किट, ब्रेल किट, जूते आदि बांटे गए। शिविर लगाकर दिव्यांग बच्चों के प्रमाणपत्र भी बनाए गए। शिविर में ईएनटी सर्जन डॉ. पीएस मौर्या, आर्थो सर्जन डॉ. सरोज कुमार, नेत्र सर्जन डॉ. प्रपात कनौजिया, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोहिताश कुमार आदि मौजूद रहे।
विधायक चेतराम ने कहा कि दिव्यांग बच्चों की सभी को मदद करनी चाहिए। अभिभावक भी दिव्यांग बच्चों को शिक्षा में कोताही न कर उच्च शिक्षा दिलाने का काम करें। उपकरण वितरण के दौरान सर्व शिक्षा अभियान के वित्त एवं लेखा अधिकारी रमेश सिंह, जिला समन्वयक सोहन शुक्ला, मनोज मिश्र, राजीव कुमार, जितेंद्र मौर्य, देवेश, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।