{"_id":"5830925d4f1c1b204f8fdea9","slug":"disruption-to-the-sophistication-and-weighed-raid","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावट और तौल में गड़बड़ी रोकने को छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावट और तौल में गड़बड़ी रोकने को छापेमारी
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sat, 19 Nov 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम राम गणेश के निर्देश पर खाद्य पदार्थों में मिलावट और तौल संबंधी गड़बड़ियां रोकने के लिए शनिवार को दोनों विभागोें के अफसरों ने संयुक्त टीम बनाकर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान देशी घी और दूध के नमूने लेने के साथ तोल संबंधी खामियों पर तीन दुकानदारों के चालान काटे गए। संयुक्त टीम में विधिक माप विज्ञान अधिकारी विजय कुमार मिश्रा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीपी सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी जुगुल किशोर, जयपाल सिंह आदि शामिल रहे। निरीक्षण में अधिकारियों ने रोजा क्षेत्र और नेशनल हाइवे के किनारे बनतारा के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर निशाने पर लिया। सीएफएसओ ने रोजा बाजार में संजय किराना स्टोर से कनक ब्रांड देशी घी और बनतारा में मिल्क कलेक्शन सेंटर के संचालक अनुज कुमार से दूध का नमूना लिया।
इस दौरान माप विज्ञान अधिकारी ने किराना स्टोर के मापक में गड़बड़ी पकड़ी। उन्होंने नेवाजपुर मेें पांडेय पेट्रोल पंप के मापक ठीक पाए, लेकिन वहीं पर सुमित त्रिपाठी के स्टोर से लिए गए मोबिल ऑयल के 200 मिली पैक की जांच करने पर पाया कि उसमें तेल की मात्रा लगभग 30 मिली कम है। वहीं पर स्थित आरके कंप्यूटराइज्ड धर्मकांटा की माप विज्ञान विभाग की टेस्ट वैन से जांच करने पर पता चला कि प्रति चार कुंटल वजन पर धर्मकांटा लगभग 30 किलो अधिक वजन दर्शा रहा है।
माप विज्ञान अधिकारी मिश्रा के अनुसार इस तरह की बढ़तौली करने वाले धर्मकांटा पर तौली गईं गन्ना की ट्रालियां और बैलगाड़ियां चीनी मिल गेट पर तौल कराने पर किसानों की ओर से मिलों में अधिक गन्ना तौलकर कम भुगतान किए जाने की शिकायतें पैदा होती हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी मामलों में प्रतिष्ठान संचालकों का चालान करके जुर्माना वसूलने की कार्यवाही की जा रही है।