फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dismissed 24 Anganwadi worker in the district

जिले में 24 आंगनबाड़ी वर्कर बर्खास्त

Mon, 12 Dec 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Mon, 12 Dec 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Dismissed 24 Anganwadi worker in the district
राज्य पोषण मिशन - फोटो : अमर उजाला
वजन दिवस पर आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने पर हुई कार्रवाई 
विज्ञापन

चार सीडीपीओ, पांच सुपरवाइजरों के निलंबन का आदेश
आज और कल पहले चरण के सभी केंद्रों पर वजन दिवस

राज्य पोषण मिशन अभियान के अंतर्गत 15 दिसंबर को जिले के आठ विकास खंडों में पांच वर्ष तक के बच्चों के प्रथम चरण में लिए गए वजन की समीक्षा में नगर क्षेत्र के सात और देहातों के 17 आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिलने की पुष्टि हुई। इन केंद्रों पर तैनात आंगनबाड़ी वर्कर को डीएम राम गणेश ने बर्खास्त करने का आदेश दिया है। आगे से ऐसे काम के दौरान केंद्र बंद रहने पर बर्खास्तगी के साथ ही संबंधित वर्कर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। साथ ही शासकीय काम में शिथिलता बरतने की पुष्टि होने पर डीएम ने चार सीडीपीओ और पांच सुपरवाइजर के निलंबन का आदेश जारी किया है। 
विकास भवन में समीक्षा बैठक लेते हुए डीएम ने 13 दिसंबर को दूसरे चरण के वजन दिवस पर तहसील पुवायां और तिलहर के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों को खोलकर बच्चों का वजन कराने का निर्देश दिया। साथ ही 13 दिसंबर को प्रथम चरण के नगर सहित तहसील सदर और जलालाबाद के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर पुन: वजन दिवस होगा। छूटे बच्चों का 14 दिसंबर को वजन लेने को कहा है। समीक्षा में उन्होंने पाया कि प्रथम चरण के वजन दिवस के दिन विकास खंड कांट के तीन सुपरवाइजर एवं विकास खंड मदनापुर की दो सुपरवाइजर द्वारा अभियान में सहयोग न देने, अपने दायित्वों का निर्वहन न करने एवं समय से रिपोर्ट प्रेषित न करने आदि गंभीर उदासीनता दिखाई। पांचों सुपरवाइजर को निलंबित करने का निर्देश दिया। इसी तरह सीडीपीओ जैतीपुर राधा गुप्ता, प्रभारी सीडीपीओ निगोही रेखा, सीडीपीओ तिलहर कुसुम सरन और सीडीपीओ मिर्जापुर मीना यादव का कार्य संतोषजनक न होने तथा सोमवार की बैठक में अनुपस्थित रहने पर निलंबन के निर्देश दिए। बंद पाए गए आंगनबाड़ी केंद्रों विकास खंड ददरौल के गांव हसुआजाजू की ममता मिश्रा, पिपरौली की गीता, शाहबाजनगर कटरा की फरजाना, शाहबाजनगर रेलवे स्टेशन की गुलनाज, शाहबाजनगर प्राथमिक विद्यालय की शहनाज, शहबाजनगर पंचायत भवन की कुमकुम, विकास खंड भावलखेड़ा के ग्राम पैना बुजुर्ग प्रथम की अंजली, पैना बुजुर्ग द्वितीय की सुषमा, ग्राम चांदा की विमला देवी, वारापुर की मिथलेश, विकास खंड मदनापुर की ग्राम महियावर की सहायिका सुधा, विकास खंड कलान की हथिनी नगरिया की संतोषा देवी, विकास खंड मिर्जापुर के ग्राम तौहड़ की गीता, चौरा बगरखेत की रीना यादव, घिलौला की सविता सिंह, मईखुर्द कलां की विमला देवी, विकास खंड जलालाबाद के नगलाहलू की सहायिका रामप्यारी, शहर सिविल लाइंस तृतीय की मीरा शर्मा को बर्खास्त करने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन

समीक्षा में डीएम ने पाया कि पहले चरण में आठ विकास खंडों में प्रथम चरण के वजन दिवस पर  कुल 166972 बच्चों का वजन लिया जाना था जबकि 142996 बच्चों का ही वजन लिया गया। इनमें से 7070 बच्चें अतिकुपोषित पाये गये। डीएम ने कहा कि यह आंकड़े कम हैं। बच्चों का सही वजन सम्बन्धित आंगनबाड़ियों द्वारा नहीं लिये गये हैं। अगर वजन पूरे मनोयोग से लिया गया होता तो अतिकुपोषित की श्रेणी में अधिक बच्चे आते। उन्हाेंने कहा कि सर्दी के मौसम में बच्चे अधिक कपड़े पहनकर आते हैं किंतु उनके कपड़ों के वजन को भी बच्चों के वजन में सम्मिलित कर दिया गया है। बैठक में सीडीओ टीके शिबु, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed