फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Discussion of honor killing of a girl found in Sakari Nala of Sindhauli

सिंधौली के सकरिया नाले में मिली युवती की लाश, ऑनर किलिंग की चर्चा

Tue, 06 Oct 2020 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Discussion of honor killing of a girl found in Sakari Nala of Sindhauli
शाहजहांपुर। सिंधौली इलाके में सकरिया नाले में एक युवती की लाश मिट्टी से दबी देखी गई। इलाके में चर्चा है कि युवती को परिवार के लोगों ने मारने के बाद नाले में दबा दिया। इसका वीडियो वायरल होने पर एसपी के निर्देश पर देर रात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सिंधौली थाना क्षेत्र में दुल्हापुर गांव के पश्चिम में दो किलोमीटर दूर सकरिया नाला है, जो सूख चुका है। सोमवार शाम इस नाले में एक युवती की लाश पड़ी कुछ लोगों ने देखी, जो मिट्टी में दबी हुई थी। नाला सूखने पर मिट्टी चटकी तो किसी जंगली जानवर ने लाश को खींचा होगा। इससे एक पैर और शरीर का कुछ भाग बाहर दिखाई देने लगा। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे इलाके में चर्चा फैल गई। इसकी सूचना सिंधौली पुलिस को भी दी गई, लेकिन थाने वालों ने नजरअंदाज कर दिया। किसी तरह देर शाम इसकी सूचना एसपी एस आनंद के पास पहुंची। उन्होंने एसपी देहात अपर्णा गौतम, सीओ पुवायां नवनीत नायक और सिंधौली पुलिस को मौके पर जाने के निर्देश दिए। देर रात मौके पर पहुंची पुलिस लाश को निकलवाने की कोशिश में जुटी थी।
विज्ञापन

इलाके में चर्चा है कि पिछले महीने से पड़ोस के गांव की एक युवती गायब है जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका। लोग उसी लड़की की लाश होने की आशंका जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि युवती के किसी लड़के से प्रेम संबंध थे। इसकी जानकारी परिवार वालों को हो गई थी। युवती के गर्भवती होने की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
एसपी ग्रामीण और सीओ के साथ सिंधौली पुलिस को मौके पर भेजा गया है। नाले के अंदर कुछ लग तो रहा है, जिसे निकालने की कोशिश की जा रही है।
एस. आनंद, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed