फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dirt will be prevented from falling into rivers by placing nets on six drains

Shahjahanpur News: छह नालों पर जाल लगाकर नदियों में गिरने से रोकी जाएगी गंदगी

Sun, 01 Dec 2024 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 01 Dec 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Dirt will be prevented from falling into rivers by placing nets on six drains
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शाहजहांपुर। गर्रा और खन्नौत नदी में जा रही नालों की गंदगी को रोकने के लिए जिम्मेदार अब चेते हैं। नदियों में खुले छह नालों पर अब जाल लगाया जाएगा, ताकि गंगा को स्वच्छ रखा जा सके।

नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने बताया कि शहर में कुल 17 बड़े नाले हैं। इनमें छह नाले सीधे गर्रा व खन्नौत नदी में गिरते हैं। अमर उजाला ने 29 नवंबर को खबर प्रकाशित कर अफसरों का ध्यान आकृष्ट कराया था। गर्रा में गिरने वाले महमुरिया-जलालनगर नाला और छोटा ककरा नाला पर जाल लगवाया जाएगा। खन्नौत नदी में गिरने वाली गंदगी को रोकने के लिए फत्तेहपुर रेती नाला, लोधीपुर नाला, रोशनगंज नाला तथा बंकाघाट में जाल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

मात्र आठ एमएलडी का हो रहा शोधन
- नदियों को दूषित होने से बचाने के लिए मघई टोला में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया गया है। इसकी क्षमता 40 एमएलडी बताई जाती है। अधिकारियों का दावा है कि आठ एमएलडी सीवर का शोधन शुरू भी कर दिया गया है। शोधन के बाद सीवर के पानी को नदी में छोड़ा जाता है, इसके साथ ही बागवानी आदि के लिए भी उसका उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
2023 तक पूरा होना था सीवर लाइन बिछाने का कार्य
377 करोड़ से अधिक का बजट सीवर लाइन बिछाने और एसटीपी प्लांट लगाने के लिए मंजूर हुआ था। इससे शहर में 186 किमी सीवर लाइन बिछाई जानी है। इसका काम जून 2021 में शुरू हो गया था और 31 मई 2023 तक होना था, लेकिन यह अब तक जारी है। एसटीपी भी पूरी क्षमता के साथ चालू नहीं हो पाया है। सीवर लाइन के माध्यम से एसटीपी में गंदा पानी पहुंचने का दावा किया जा रहा है। जब सीवर लाइन का काम पूरा हो जाएगा तो सारा पानी शोधित कर नदियों में बहाया जाएगा।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed