फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Diphtheria possible death of three-year-old boy

राजकीय मेडिकल कॉलेज में डिप्थीरिया संभावित तीन वर्षीय बालक की मौत

Thu, 15 Sep 2022 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 02:23 AM IST
सार

मदनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन वर्षीय बच्चे की राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।उसके गले में दिक्कत होने पर निजी डॉक्टर को दिखाया गया था।

विज्ञापन
Diphtheria possible death of three-year-old boy

विस्तार

शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन वर्षीय बच्चे की राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। डिप्थीरिया (गलाघोंटू) के लक्षण मिलने के बाद बच्चे को भर्ती कराया गया था। बालक की मौत से पहले सैंपल लेकर जांच को भेजा गया है।
विज्ञापन

किसान के तीन वर्षीय बेटे को एक सप्ताह पहले बुखार आया था। उसके गले में दिक्कत होने पर निजी डॉक्टर को दिखाया गया था। वहां से रविवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। बुधवार को बच्चे की मौत हो गई। बेटे का शव देखकर माता-पिता फफक पड़े। मां ने बताया कि रविवार को अस्पताल में डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया था। इसके बाद से बेटे की तबीयत बिगड़ती चली गई। बच्चा गांव के विद्यालय में केजी का छात्र था।
विज्ञापन

कलान के बच्चे की भी हुई थी मौत
एक अगस्त को कलान के गांव के छह वर्षीय बच्चे, मदनापुर की छह वर्षीय बच्ची और खुटार के एक बच्चे को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उसके दो दिन के बाद कलान निवासी बच्चे की मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों की जांच रिपोर्ट लखनऊ भेजी थी। इसमें मौत डिप्थीरिया से होने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

36 वर्षीय महिला को डिप्थीरिया वार्ड में भर्ती कराया
जलालाबाद के गांव की महिला (36) के गले में छाले हो गए। गांव के डॉक्टर के दिखाने पर फायदा न होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के डिप्थीरिया वार्ड में भर्ती कराया गया है।

बढ़ी डिप्थीरिया के मरीजों की संख्या
राजकीय मेडिकल कॉलेज में डिप्थीरिया मरीजों के लिए अलग से तीन बेड का ट्रामा सेंटर में वार्ड बनाया गया था। अगस्त के बाद सप्ताह में एक या दो मरीज सामने आने के बाद वार्ड में भर्ती किए जाते थे। इस सप्ताह अचानक से मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया। इसके चलते छह बेड का डिप्थीरिया वार्ड बना दिया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed