फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DIOS should improve the arrangements in the proposed centers

Shahjahanpur News: प्रस्तावित केंद्रों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराएं डीआईओएस

Thu, 21 Nov 2024 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 21 Nov 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
DIOS should improve the arrangements in the proposed centers
शाहजहांपुर। 24 फरवरी से शुरू होने वाली माध्यमिक शिक्षा परिषद की दसवीं और 12वीं की यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों ने तेजी पकड़ ली है। प्रस्तावित 119 केंद्रों की सूची जारी होने के बाद आपत्तियां आईं हैं। डीएम ने डीआईओएस को केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वर्ष 2025 में होने वाली परीक्षा में दसवीं के 43806 व 12वीं के 32246 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। प्रस्तावित परीक्षा केंद्राें को लेकर आपत्तियां मांगी गईं थीं। इनमें विद्यालय से सेंटर की दूरी की सबसे ज्यादा शिकायतें आईं हैं। बुधवार को प्रस्तावित बोर्ड परीक्षा केंद्रों को लेकर आई आपत्तियों का परीक्षण किए जाने को लेकर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में बैठक हुई। डीएम ने पूर्व में बने केंद्रों को हटाए जाने और नए केंद्रों को शामिल करने की रिपोर्ट ली। डीएम ने डीआईओएस को केंद्रों का स्वयं ही निरीक्षण कर बोर्ड के मानकों को देखने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि नकलविहीन परीक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे व पहुंच मार्ग आदि का सत्यापन कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed