{"_id":"6c7249941dc3620cb568720780204115","slug":"dignified-manner-at-the-human-rights-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरिमापूर्ण ढंग से मिले मानवाधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरिमापूर्ण ढंग से मिले मानवाधिकार
शाहजहांपुर
Updated Thu, 10 Dec 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय में मानवाधिकार दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जेल अधीक्षक बृजेंद्र सिंह ने कैदियों के अधिकारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सार्थक मानव अधिकार तब तक नहीं होते, जब तक वह गरिमापूर्ण ढंग से दिए नहीं जाते। इसकी पूर्ति केेेेेे लिए कारागारी विधि व्यवस्था में कारावासी व्यक्तियों के लिए समुचित अधिकार उपलब्ध कराए गए हैं।
जेल अधीक्षक ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष में लोगों की सोच सामाजिक दृष्टिकोण में कारागार मानवाधिकारों के उल्लंघन का स्थान बन गया है। परंतु यह संकल्पना पूर्णतया सत्य नहीं है। कारागार में कारावासी व्यक्तियों को उनके मूलभूत अधिकारों के साथ सांस्कृतिक, आर्थिक, शैक्षणिक अधिकारों को भी समुचित ढंग से प्रदान किया जाता है। विशिष्ट अतिथि जिला बाल सुधार गृह की अधीक्षक राजलक्ष्मी ने बाल अधिकारों की जानकारी देते हुए कहा कि बाल सुधार सदन ऐसे बालकों को, जो उपेक्षित, अनाथ अथवा रेलवे पुलिस द्वारा सुपुर्द किए गए हैं, उनके पालन-पोषण से लेकर शिक्षा-दीक्षा तक की संपूर्ण व्यवस्था सदन द्वारा की जाती है।
महाविद्यालय सचिव डॉ. अवनीश मिश्र ने कहा कि जनसामान्य शिक्षा-स्वास्थ्य जैसे अधिकारों के प्रति जागरुक हो, तभी इस दिवस की सार्थकता होगी। डॉ. हरिचरण यादव के संचालन में हुई गोष्ठी में प्राचार्य डॉ. संजय बरनवाल ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डॉ. अनिरुद्ध सिंह, डॉ. रघुवीर सिंह, डॉ. दीप्ति गंगवार, पवन गुप्ता, आशीष त्रिपाठी, अनिल कुमार, अशोक कुमार, रंजना खंडेलवाल, विजय सिंह, प्रमोद कुशवाहा, मल्लिकार्जुन, अजीत यादव, मृदुल शुक्ला, नलनीश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
शिक्षण संस्थाओं में दिलाई गई मानवाधिकार शपथ
शाहजहांपुर। मानवाधिकार दिवस पर कलक्ट्रेट समेत शिक्षण संस्थाओं में गोष्ठी, सेमिनार, प्रतियोगिताएं कराकर शपथ दिलाई र्गइं। कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम प्रशासन एमएन उपाध्याय ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को मानवाधिकार की शपथ दिलाई। वहीं, शिक्षण संस्थाओं में भी मानव अधिकारों को बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य वंदना यादव ने छात्राओं को शपथ दिलाकर मानव अधिकारों को बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर रीता रस्तोगी, प्रियंका गुप्ता, सुधा वाजपेयी, संध्या मिश्रा, चांदनी श्रीवास्तव आदि का योगदान रहा। आर्य महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की गोष्ठी हुई, जिसमें प्राचार्य डॉ. रानी त्रिपाठी, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रूपांशुमाला, डॉ. मधु जैन, डॉ. मीरा गुप्ता, डॉ कनक रानी, डॉ. नीलम अग्रवाल, डॉ. संजीवनी मानेकर, डॉ. दुर्गावती सिंह, डॉ. नमिता किशोर आदि ने विचार व्यक्त किए।
श्री फूल सिंह शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज नियामतपुर में मानवाधिकार दिवस का महत्व समझाया गया। प्रबंधक वीरेंद्र पाल सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में प्रधानाचार्य राम कुमार यादव, रामबाबू यादव आदि ने विचार व्यक्त किए।
आर्य कन्या पाठशाला में हुईं प्रतियोगिताएं
आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में मानवाधिकार दिवस पर भाषण और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण में दिव्या कठेरिया ने प्रथम, सेजल अग्निहोत्री ने द्वितीय, शीतल सिंह ने तृतीय और निबंध प्रतियोगिता में दिव्यांशी सक्सेना ने प्रथम, अंजली मिश्रा ने द्वितीय और निष्ठा सक्सेना ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य वीना रानी रस्तोगी ने मानवाधिकार से संबंधी जानकारी छात्राओं को दी। आयोजन में प्रेमलता गुप्ता, सुनीता देवी, पूनम धवन, उर्मिला श्रीवास्तव, सुनीता सक्सेना आदि का योगदान रहा।
प्रतियोगिता के विजेता किए गए सम्मानित
जलालाबाद। मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में रोजी पब्लिक स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सचेत किया गया। इस दौरान विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।
इस मौके पर कक्षा एक से पांच तक बच्चों के बीच अधिकारों व कर्तव्यों को जताती चित्रकला, कक्षा छह से आठ तक के बच्चों के बीच निबंध तथा कक्षा नौ से 12 तक के बच्चों के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। वाद-विवाद प्रतियोगिता में अनुभव दीक्षित, उपदेश शुक्ला तथा प्रांजल वर्मा के ग्रुप ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि नाजनीन, यशी तथा लवप्रीत के ग्रुप ने दूसरा तथा हर्ष, आलोक आकाश ग्रुप ने तृतीय तथा सेजल, शिवेंद्र विकास व विवेक ग्रुप ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। इस दौरान सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार भी दिए गए। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य आरएमएस सोलंकी ने मानवाधिकार तथा अपने कर्तव्यों के प्रति हमेशा सजग रहने की अपील करते हुए सभी का आभार जताया। कार्यक्रम के आयोजन में महेश, आभा, मयंक तथा महावीर का सहयोग रहा।