फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Difficult to buy wheat looks Achievement

गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा होना लग रहा मुश्किल

Sat, 02 May 2015 11:24 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 02 May 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
Difficult to buy wheat looks Achievement
पिछली बार रबी सीजन मे बेहतर उत्पादकता और बंपर पैदावार के बावजूद गेहूं की
विज्ञापन
सरकारी खरीद लक्ष्य के सापेक्ष केवल 11.17 फीसदी हो पाई थी। इस बार बेमौसम की बरसात से फसल की बर्बादी के साथ उत्पादकता में भारी गिरावट आई है। दूसरी ओर क्रय केंद्रों पर खरीद एजेंसियों की मनमानी से किसान परेशान हैं। ऐसे में गेहूं की खरीद लक्ष्य से काफी पिछड़ने की आशंका है और वह भी तब, जब शासन ने खरीद लक्ष्य कम कर दिया है।
सरकार भी मानती है कि इस बार फसल बर्बाद होने से इसका असर सरकारी खरीद पर पड़ेगा। इसीलिए चालू सीजन में शासन से जिले को एक लाख 80 हजार 500 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लख्य मिला जो कि पिछले साल की तुलना में 44 हजार मीट्रिक टन कम है। गेहूं की सरकारी खरीद का लक्ष्य पूरा करने के लिए इस वर्ष क्रय केंद्र बढ़ाकर 155 किए गए और सहकारी समितियों को भी खरीद से जोड़ा गया।
इसके बावजूद अभी तक क्रय केंद्रों पर 32274 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा सका जबकि मंडियों में गेहूं की आवक तीन गुनी हो चुकी है। खरीद व्यवस्था से जुड़े अधिकारी इसके लिए फसल की बर्बादी, गेहूं में नमी की अधिकता, किसानों में जागरूकता की कमी आदि कई कारण गिनाते हैं, लेकिन भूले से भी क्रय केंद्रों पर व्याप्त अव्यवस्थाओं का जिक्र नहीं करते।
हकीकत यही है कि क्रय केंद्रों पर गेहूं लेकर जाने वाले किसानों को अक्सर वहां के प्रभारी और तौल कर्मचारी नहीं मिलते। गेहूं लेते समय फसल में तमाम कमियां इस तरह गिनाई जाती हैं मानों उसे खरीद कर किसानों पर अहसान किया जा रहा हो। यही नहीं, किसानों को गेहूं बेचनें के बाद तत्काल चेक मिलने की भी कोई गारंटी नहीं होती। इन्हीं कमियों के चलते अधिसंख्य किसान समर्थन मूल्य से 100-50 रुपये कम लेकर अपना गेहूं गल्ला आढ़तियों के हवाले कर रहे हैं।
---
क्रय एजेंसी वार गेहूं की खरीद: एक नजर
-----------------------------------------
  क्रय एजेंसी              खरीदा गया गेहूं मीट्रिक टन
0 मार्केटिंग विभाग             2632
0 मार्केटिंग कमीशन एजेंट      3691
0 पीसीएफ                    9985
0 यूपी एग्रो                    2292
0 यूपीएसएस                  4018
0 सहकारी समितियां            6935
0 एफसीआई                   1558
0 एसएससी                     860
0 कर्मचारी कल्याण निगम        602
-------------------------------------
भंडारण की समस्या को लेकर शासन से पत्राचार
गेहूं की खरीद रफ्तार नहीं पकड़ पाने के बावजूद उसके भंडारण की समस्या अभी से सिर उठाने लगी है। इसीलिए जमौर और बनतारा के गोदामों के बाहर ट्रकों की लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई हैं। उप संभागीय विपणन अधिकारी कौशल देव भी मानते हैं कि सेंट्रल वेयर हाउस में गेहूं रखने को जगह कम पड़ रही है। दूसरी ओर प्राइवेट गोदाम मालिक सरकारी गेहूं के भंडारण से कन्नी काट रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में शासन को पत्र भेजकर निजी गोदामों का उपयोग किए जाने के बारे में दिशा निर्देश मांगे गए हैं।
--------------
एसडीएम ने गेहूं से भरा ट्रक पकड़ा
छापामार कार्रवाई से गेहूं माफियाआें में हड़कंप
तिलहर। शुक्रवार को तिलहर मंडी में कर्मचारियों और केंद्र प्रभारियों पर सख्ती करने के बाद एसडीएम वंदना त्रिवेदी गेहूं खरीद के नाम पर हो रहे खेल पर ब्रेक लगाने के लिए फुल फार्म में आ गईं। शुक्रवार को उन्होंने मंडी में शत प्रतिशत नीलामी कराने, गेट पास 9आर, 6आर विधिवत काटने और मंडी से रात के अंधेरे में निकलने वाले ट्रकों पर रोक लगाने के लिए लेखपालों को रोज सुबह शाम वीडियोग्राफी करने और गाड़ियों की सूची देने पर ड्यूटी लगाई थी। इससे गेहूं माफियाओं में हड़कंप मच गया था। शुक्रवार देर रात लगभग 11 बजे कटरा में हाईवे पर गेहूं से भरे एक ट्रक को एसडीएम वंदना त्रिवेदी ने पकड़ लिया। कागज न दिखा पाने पर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। ट्रक कटरा निवासी सुमित गुप्ता का बताया जाता है। इसमें बिना कागज लगभग 250 क्विंटल गेहूं ले जाया जा रहा था।
0000000
क्रय केंद्र की शिकायत एसडीएम से करें
एसडीएम वंदना त्रिवेदी ने कहा है कि अगर कहीं क्रय केंद्र बंद होता है, किसानों से अवैध वसूली की जाती है या गेहूं खरीद में आना कानी के अतिरिक्त कोई समस्या होती है तो किसान सीधे एसडीएम से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed