फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Different cultures Official Language Hindi brought on stage

विभिन्न संस्कृतियों को एक  मंच पर लाई राजभाषा हिंदी

Thu, 29 Sep 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Thu, 29 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Different cultures Official Language Hindi brought on stage
Different cultures Official Language Hindi brought on stage - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
भारत संचार निगम लिमिटेड की ओर से हिंदी दिवस के अवसर पर आरंभ किए गए हिंदी पखवाड़ा का बृहस्पतिवार को धूमधाम से समापन हुआ। इस अवसर पर नवागत जिला प्रबंधक दूरसंचार राजकुमार ने देश की एकता और अखंडता में हिन्दी के योगदान की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए पखवाड़ा के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को उपहार देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

टीडीएम राजकुमार ने कहा कि भारत जैसे विशाल, बहुआयामी और विविधता से परिपूर्ण देश को एक मंच पर लाने और स्वाधीनता का समवेत स्वर मुखरित करने में हिन्दी का योगदान किसी से छिपा नहीं है। सरकार ने हिन्दी को राजभाषा का दर्जा दिया है। इसलिए बीएसएनएल ने कार्यालय के कामकाज में हिन्दी को बढ़ावा देने के जिस उद्देश्य से विशेष पखवाड़ा मनाया, उसे विभाग के अधिकारी और कर्मचारी फलीभूत करें। 
विज्ञापन

इससे पूर्व, कनिष्ठ हिन्दी अनुवादक एवं राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सदस्य सचिव सुमन कुमार गिरि ने हिन्दी की महत्ता बताते हुए विषय स्थापना की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए टीटीए सोहन लाल तिवारी ने चिर-परिचित अंदाज में शेर-ओ-शायरी और कविता पंक्तियों के माध्यम से हिन्दी की शान में कसीदे पढ़े। प्रारंभ में जिला प्रबंधक राजकुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर कार्यक्रम को गति दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं के यह सभी विजेता हुए पुरस्कृत
समापन कार्यक्रम में हिन्दी से संबंधित प्रारूप लेखन, निबंध लेखन, सुलेख, सामान्य ज्ञान, प्रश्न मंच, कार्य आकलन आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता रहे केके सिंह, सुनीता शाक्य, रजनीश कुमार, दिलशाद अली, किरन, लालता प्रसाद, सहज राम, राजबली, राम मिलन, हरिशंकर मिश्रा, हीरा लाल, एवी सिंह, केडी तिवारी, नीरज सक्सेना, ओपी तिवारी, तारिक खान, अनिल कुमार त्रिवेदी, आरती रानी, सरोजिनी मिश्रा, विजय शंकर शुक्ला, जवाहर राम, अब्दुल बाली, ज्ञान सिंह, सागर प्रसाद, रामभजनन राम, रामपाल, उमाशंकर सिंह, सिद्धि सरन मिश्रा, डीसी राम, प्यारे लाल, कालिका प्रसाद, कमला देवी और बृजरानी को पुरस्कृत किया गया। 


कार्यक्रम में इन सभी की रही सहभागिता
समापन समारोह में मंडलीय अभियंता एमपी यादव, उप मंडलीय अभियंता जेएन वाजपेयी, एसपी सिंह, अमरजीत सिंह, एमपी सिंह, कृष्ण कुमार, सुभाष शुक्ला व मधुरेंद्र, लेखाधिकारी अब्दुल हई, आरएस पाल व सत्येंद्र सिंह, राजीव शुक्ला, हामिद मियां, सुधाकर यादव, विनीत श्रीवास्तव, विजय प्रजापति, पीयूष वर्मा, विभिन्न यूनियनों से जुड़े कर्मचारी नेता सूर्य नारायण शुक्ला, केके त्रिवेदी, अनीस अहमद, राजकरन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed