फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dharna at BSA office against lockout in schools

Shahjahanpur News: स्कूलों में तालाबंदी के विरोध में बीएसए कार्यालय में धरना

Sat, 26 Jul 2025 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dharna at BSA office against lockout in schools
शाहजहांपुर में बीएसए कार्यालय में धरना देते अशाासकीय विद्यालय बेसिक ​शिक्षक महासभा के पदा​धिकार
शाहजहांपुर। अशासकीय विद्यालय बेसिक शिक्षक महासभा ने बेसिक के मान्यता प्राप्त विद्यालयों में छापा मारकर सील किए जाने के विरोध में धरना दिया। इस बीच बीएसए को ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाध्यक्ष अरविंद वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारी बीएसए कार्यालय में पहुंचे और धरने पर बैठ गए। सभा में कहा कि वर्तमान में मान्यता प्राप्त स्कूलों को अवैधानिक रूप से छापा मारकर बंद किया जा रहा है। विधिक रूप से नोटिस न देकर सीधे सील करना नियम के विरुद्ध है।
विज्ञापन

ज्ञापन में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक की मान्यता वाले स्कूलों पर कार्रवाई नहीं करने, कार्रवाई से पूर्व नोटिस से जवाब प्राप्त होने के बाद ही यथास्थिति के अनुसार कार्रवाई करने, मान्यता की लंबित या निरस्त पत्रावली को वर्तमान सत्र में अनुमति देने, बेसिक विद्यालय मान्यता शर्तों का सरलीकरण करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में मुकेश वर्मा, प्रेम नारायण पाल, सुरेश चौहान, सीपी सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र पाल आदि शामिल रहे।
---------
भाजपा नेता ने उठाया मुद्दा
भाजपा शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के जिला संयोजक वीरेश शर्मा ने बीएसए को पत्र देकर बताया कि वर्तमान में मान्यता प्राप्त बेसिक स्कूलों की जांच की जा रही है। प्राथमिक या जूनियर स्तर की मान्यता वाले स्कूलों को सील किया जा रहा है। उन्होंने नियम के अनुसार पहले नोटिस देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed