फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dhanteras tomorrow, market decorated to welcome buyers

Shahjahanpur News: धनतेरस कल, खरीदारों के स्वागत में सजा बाजार

Mon, 28 Oct 2024 03:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 28 Oct 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras tomorrow, market decorated to welcome buyers
शाहजहांपुर। धनतेरस मंगलवार को है। खरीदारों के स्वागत के लिए बाजार सज गए हैं। दुकानों पर सुंदर कंडील और झालरों की भरमार है। नए तरीके के दीये भी मौजूद हैं, जिनको खूब पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

सदर बाजार, बहादुरगंज, घंटाघर, हुंडालखेल, चौक मंडी व जलालनगर में सजावटी सामानों की दुकानें लग गई हैं। दुकानदार दिल्ली, मुरादाबाद, फिरोजाबाद, गाजियाबाद समेत कई शहरों से लाए गए रंग-बिरंगे झूमर, आर्टिफिशयल फूलों की झालर लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं, जोकि अलग-अलग कीमत में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

सदर बाजार के दुकानदार शोभित गुप्ता ने बताया कि दिवाली पर झूमर से घर की रौनक अलग ही दिखाई देती है। इसे कपास, फैंसी स्टोन व अन्य रंगों का इस्तेमाल कर बनाया गया है। शहर में इस बार दिल्ली के बने झूमर की काफी मांग है। शीशे और धातु के बने झूमर खूब बिक रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि उनके पास सेंसर पट्टी लाइट, फ्लावर झालर, मिर्ची लाइट, मोमबत्ती लाइट भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार अनवर ने बताया कि इस बार फूलों की झालरें ज्यादा हैं। शुभ दीपावली व शुभ-लाभ आदि लिखे स्टीकर आए हैं। घर के द्वार पर टांगने के लिए वंदन बार कई तरह की आई हैं। बोले कि इस बार अच्छी खरीदारी होने की उम्मीद है।
-------
ये है कीमत
कंडील : 100 रुपये से 500 रुपये तक
आर्टिफिशियल फूलों की झालरें : 100 से 250 रुपये जोड़ा।
शुभ दीपावली व शुभ-लाभ स्टीकर : 20 रुपये प्रति पीस।
लक्ष्मी माता के चरण स्टीकर : 5 से 10 रुपये प्रति पीस।
पूजा की थाली : 50 रुपये से 150 रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed