फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dhai Ghat fair: A city of tents populated on a sand sheet

ढाई घाट मेला: रेत की चादर पर आबाद हुआ तंबुओं का शहर

Fri, 03 Nov 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर। Updated Fri, 03 Nov 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Dhai Ghat fair: A city of tents populated on a sand sheet
dhai ghat mela - फोटो : amar ujala
गंगा तट पर उमड़ रहा मेलार्थियों का रेला, मुख्य स्नान आज
विज्ञापन

बाजार सजे, खेल-तमाशों के पंडालों में भी उमड़ी भीड़

ढाई घाट गंगा तट पर कार्तिक पूर्णिमा से पहले तंबुओं का शहर आबाद हो गया है। शनिवार को मुख्य स्नान से पहले मेले में श्रद्धालुओं का रेला पहुंचने का सिलसिला जारी है। पुलिस-प्रशासन और जिला पंचायत ने मेले में आने वाली भीड़ को देखते हुए पुख्ता इंतजाम किए हैं। गंगा तट पर रेत की चादर पर बसे तंबुओं के शहर में बाजार सज गए हैं। खेल-तमाशों के पंडालों में भी भीड़ उमड़ रही है। शनिवार को कार्तिक पूर्णिमा के मुख्य पर्व पर लाखों लोग गंगा में डुबकी लगाएंगे। 
कार्तिक पूर्णिमा पर मुख्य गंगा स्नान से पहले भारी संख्या में परिवार कल्पवास के लिए ढाई घाट गंगा तट पर पहुंच गए हैं। मेला स्थल पर निगरानी के लिए पुलिस ने वॉच टॉवर भी बनाए हैं। किसी अनहोनी से निपटने के लिए गोताखोरों के साथ मुख्य स्नान पर्व पर फ्लड पीएसी की टुकड़ी भी तैनात रहेगी। ढाई घाट गंगा तट पर मुख्य स्नान पर्व पर शनिवार को शाहजहांपुर के साथ पीलीभीत, बरेली, बदायूं, लखीमपुर समेत कई जिलों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। शनिवार को ब्रह्ममुहूर्त से ही गंगा स्नान का सिलसिला शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन

कम हुआ गंगा का जल स्तर
गंगा का जल स्तर काफी कम हो गया है। ऐसे में मुख्य स्नान पर्व पर गंगा में डुबकी लगाने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, गंगा तट पर कई गहराई के इलाके भी हैं। सुरक्षा के मद्देनजर यहां बल्लियां और लाल झंडियां लगा दी गई हैं। गहराई में जाने वालों पर फ्लड पीएसी का गश्तीदल भी नजर रखेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु प्रदर्शनी में अवैध वसूली पर रिपोर्ट का आदेश
ढाई घाट मेला में चल रही पशु प्रदर्शनी में पशुओं के रजिस्ट्रेशन के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। मेला अधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया है। मेला अधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि पशु प्रदर्शनी में ठेकेदार के कारिंदे बिक्री किए गए पशुओं के रजिस्ट्रेशन के नाम पर प्रति पशु 100 रुपये वसूल कर रहे थे। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया गया है। कार्रवाई के बारे में पता लगने पर वसूली करने वाले पशु प्रदर्शनी से भाग गए। 

खाली दिखी मेला में लगी कृषि प्रदर्शनी
ढाई घाट मेला स्थल पर किसानों को उन्नत और वैज्ञानिक खेती की जानकारी देने के लिए लगाई गई कृषि प्रदर्शनी शनिवार को खाली दिखी। यहां ज्यादा किसान नहीं पहुंच रहे हैं। शनिवार को प्रदर्शनी से कृषि विभाग का स्टाफ भी नदारद नजर आया। कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ दो दिन पहले सीडीओ संजीव कुमार सिंह ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed