फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   dhadalle se ho raha vany pashuon ka shikaar

धड़ल्ले से हो रहा वन्य पशुओं का शिकार

Mon, 25 Apr 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Mon, 25 Apr 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में नीलगाय मारे जाने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। गांव बिलसिया दौलतपुर में एक नीलगाय गंभीर हालत में पड़ी मिली। उसे गोली मारी गई थी। नीलगाय ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। बिलसिया दौलतपुर के लोगों ने बताया कि एक नीलगाय बेहद गंभीर घायल हालत में गांव पहुंची। नीलगाय को गोली मारी गई थी। गांव के पास आकर नीलगाय बेदम होकर गिर पड़ी और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। सूचना पर गंगसरा वन चौकी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और नीलगाय के शव को अपने साथ ले गए। उधर, गांव रतनपुर कुंडा के पास कुत्तों ने नीलगाय के बच्चे को नोचकर गंभीर घायल कर दिया। लोगों ने कुत्तों को भगाकर बच्चे को इलाज के लिए ले जाने का प्रयास किया लेकिन तब तक बच्चे ने दम तोड़ दिया। 10 दिन पूर्व गांव हरदुआ के पास भी एक नीलगाय की हत्या कर दी गई थी। कुछ माह पूर्व शिकारियों ने गांव बहादुर बुजुर्ग के पास नीलगाय की गोली मारकर हत्या कर दी थी और शव को तांगे पर ले जाने का प्रयास किया था। इस दौरान लोगों ने शिकारियों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी थी। पुलिस ने शिकारियों और तांगा चालक को पकड़कर जेल भेजा था। पांच दिन पूर्व गांव गौंटिया इकघरा में एक  मोर का शव पड़ा मिला था। सूचना के बाद भी वनकर्मियों के मौके पर नहीं पहुंचने के बाद लोगों ने मोर का अंतिम संस्कार कर दिया था। इस संबंध में पुवायां के रेंजर हसीब बेग से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन ही रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed