फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Devotees thronged Hanuman temples on Bada Mangal.

Shahjahanpur News: बड़े मंगल पर हनुमान मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

Wed, 17 Jun 2026 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Devotees thronged Hanuman temples on Bada Mangal.
तिलहर में कछियानी खेड़ा मंदिर में भंडारे का आनंद लेते लोग। संवाद
शाहजहांपुर। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल को हनुमान मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए सुबह से श्रद्धालु उमड़ने लगे। शहर से लेकर देहात तक विभिन्न जगहों पर भंडारे हुए, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

तिलहर। कछियानी खेड़ा के हनुमान मंदिर में सुबह दस बजे तक इतनी भीड़ हो गई कि मंदिर में माथा टेकने के लिए श्रद्धालुओं को कतार लगानी पड़ी। यहां भंडारा भी हुआ। आयोजन जोधपुर नवदिया निवासी अनिरुद्ध यादव, झब्बू सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन

सेहरामऊ दक्षिणी। रौरा चौराहे पर जय बाबा कालसेन चैरिटेबल ट्रस्ट ने भंडारा आयोजित किया। शुभारंभ विधायक अरविंद कुमार सिंह ने बजरंग बली के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील कुमार तिवारी, राम देव शर्मा, जगदेव शर्मा, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, सुरेश कुमार, देश राज गुप्ता, मुकेश कुमार सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुटार। बस स्टैंड के पास चने और शरबत का वितरण किया गया। आयोजन में डॉ. देवेंद्र सिंह का सहयोग रहा। उधर बाबा गुलरहा नाथ मंदिर परिसर में डॉ. अशोक त्रिपाठी की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया।
जलालाबाद। बाला जी धाम सहित कई जगह भंडारे हुए। रामताल मार्ग पर व्यापारियों की ओर से आयोजित भंडारे की शुरुआत भगवान श्रीराम और हनुमान जी की पूजा अर्चना कर हुई। सदर बाजार, रोडवेज बस अड्डे के सामने और बरेली हाईवे पर भी भंडारे हुए। शाम को श्री सिद्धबली हनुमान बाला जी धाम पर भगवान की आरती के बाद भंडारा हुआ। पुनीत मिश्रा, श्यामू शुक्ला, अमित दीक्षित, रामबाबू वर्मा, निरंकार मिश्रा, मोहन सिंह आदि का सहयोग रहा।

खुदागंज। मोहल्ला हनुमान गली में भंडारा हुआ। नगर में कई जगह शरबत वितरण किया गया तो ठाकुरद्वारा के पास फल बांटे गए। अमित अग्रवाल, मुनीश राठौर, राजीव राठौर, अनिल मौर्य, हरीश राठौर आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed