{"_id":"69c681f159ae84bf6d01f54d","slug":"devotees-throng-for-the-goddesss-darshan-on-the-final-day-of-navratri-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-169083-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नवरात्र के अंतिम दिन देवी दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नवरात्र के अंतिम दिन देवी दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
टाउनहॉल स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर में नवरात्र की नवमी पर यज्ञ करते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : Archive
हवन के बाद कराया कन्याभोज, मंदिरों में भी किया गया हवन का आयोजन, श्रद्धालुओं ने डाली आहुति
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन नवमी पर शुक्रवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। देवीजी के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। घरों में मंत्रोच्चार के साथ हवन में आहुति दी। श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर भोजन कराया।
शुक्रवार को सुबह से मंदिरों में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। देवी मां की पूजा कर दीप जलाकर आरती की। बाबा विश्वनाथ मंदिर, चौक मंडी स्थित दुर्गा माता मंदिर, बिसरात स्थित कालीबाड़ी मंदिर, ओसीएफ मंदिर, फूलमती मंदिर समेत तमाम मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।
बाबा विश्वनाथ मंदिर में हवन का आयोजन किया गया। इसके अलावा अन्य मंदिरों में भी हवन कराए गए, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति दीं। लोगों ने घरों में भी हवन कराया। नौ कन्याओं को भोज कराने के बाद दक्षिणा दी गई। इसके साथ ही व्रत का परायण किया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम पर धूमधाम से हुआ भंडारा
कुर्रियाकलां। बिरुआमई गांव के देवी मंदिर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुक्रवार को विश्राम हो गया। बाद में आयोजकों ने धूमधाम से भंंडारे का आयोजन किया, जिसमें तमाम श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इससे पहले, कथा के विश्राम पर यज्ञाचार्य प्रशांत कुमार ने वेदी पूजन करके हवन कराया। परीक्षित बने गुड्डू कश्यप ने परिवार सहित विश्व कल्याण के लिए हवन में पूर्ण आहुति दी। हवन के बाद पहले कन्याओं को भोज कराकर उन्हें दान-दक्षिणा दी गई। कन्याभोज के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारा शुरू कर दिया गया। बाद में कथा व्यास को अंगवस्त्र और नकद दक्षिणा देकर उन्हें विदाई दी गई। व्यवस्था में विनोद राठौर, बबलू कश्यप, चंद्रपाल, बाबा रामचंद्र, सुनील राठौर आदि का सहयोग रहा। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मधुबन कॉलोनी में मातारानी की भेंटों पर झूमे श्रद्धालु
तिलहर। मधुबन कॉलोनी में बृहस्पतिवार की रात माता रानी का जागरण धूमधाम से आयोजित किया गया। इस मौके पर गायक कलाकारों के देवी गीतों और भेंटों पर श्रद्धालु झूमते रहे। काॅलोनी के विकास सक्सेना, धर्मवीर, प्रदीप सक्सेना आदि के सहयोग से जागरण के लिए माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया। विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जागरण में बरेली से आए बाबा म्यूजिकल ग्रुप और मां आनंदी जागरण पार्टी के भजन गायक दिलीप परदेसी, सनी शर्मा, भावना और नैना शर्मा ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पिंकू सक्सेना के संचालन में पूरी रात चले जागरण का समापन शुक्रवार को सुबह तारारानी की परंपरागत कथा के बाद हलवा-चना के प्रसाद वितरण से हुआ। इस दौरान सर्वेश कुमार, विनोद कुमार, राकेश सिंह, सुरेंद्र यादव आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
रुद्र महायज्ञ और विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ
पुवायां। गांव बिलसड़ी खुर्द में शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ श्री रामजन्म महोत्सव, रुद्र महायज्ञ और विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। यज्ञ स्थल पर शुक्रवार सुबह से ही तमाम श्रद्धालु एकत्र होना शुरू हो गए। यहां से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। श्रद्धालु बैंडबाजों के साथ देवताओं की जय-जयकार करते हुए गोमती नदी के मस्तान घाट पहुंचे। यहां पूजा-अर्चना कर कलशों में जल भरा गया और इसके बाद श्रद्धालु वापस यज्ञ स्थल पर पहुंचे। इसके बाद यज्ञस्थल पर वेदी पूजन किया गया। संयोजक संजय त्रिपाठी और अजय त्रिपाठी ने बताया कि महायज्ञ का आयोजन 31 मार्च तक होगा। इस दौरान रोजाना यज्ञ और श्री रामकथा होगी। आयोजकाें ने लोगों से यज्ञ में अधिक संख्या में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कुर्रियाकलां में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले प्राचीन देवी मंदिर के कपाट
कुर्रियाकलां। नवरात्र का पारायण होने के बाद गांव के ऐतिहासिक देवी मंदिर के कपाट शुक्रवार को ब्रह्म मुहूर्त में चार बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। कपाट खुलने से पूर्व पुजारी पंडित गुरुदेव प्रसाद ने वैदिक मंत्रोच्चार से देवी जी का आवाहन कर मूर्तियों को स्थापित किया। इसके साथ ही छह माह से माता के दर्शन की प्रतीक्षा कर रहे श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे लगाते हुए उनका दर्शन कर पूजा-अर्चना की। कपाट खुलने के बाद पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद, विधायक अरविंद कुमार सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता कौशल मिश्रा आदि ने देवीजी के दर्शन किए। व्यवस्था में अनुज दीक्षित, मनुज दीक्षित, अमित दीक्षित, अरविंद दीक्षित, देव आदि का सहयोग रहा। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
भक्त मोरध्वज की कथा सुन छलके श्रद्धालुओं के आंसू
खुटार। नगर के देवस्थान मंदिर पर चल रही श्री रामकथा में कथाव्यास अश्विनी त्रिपाठी ने भक्त मोरध्वज की कथा सुनाई। कथा सुनकर श्रद्धालुओं के आंसू छलक उठे। कथा व्यास ने सुनाया कि भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन ब्राह्मण का वेश धारण कर और यमराज एक सिंह के भेष में राजा मोरध्वज के यहां पहुंचे। श्रीकृष्ण ने राजा मोरध्वज से कहा कि सिंह के भोजन के लिए आपको आरा लेकर अपने पुत्र ताम्रध्वज को चीरना होगा। राजा मोरध्वज और रानी ने आरा लेकर पुत्र को चीर दिया। इस दृश्य को देख अर्जुन का घमंड चूर-चूर हो गया। बाद में श्रीकृष्ण ने ताम्रध्वज को जीवित कर दिया। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
यज्ञ करने से दूर होते हैं कष्ट : उपासना
खुटार। नगर के माता पंथवारी मंदिर पर शुक्रवार को यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान कथा व्यास उपासना शास्त्री ने यज्ञ की महिमा का बखान किया।
कथा व्यास ने कहा कि यज्ञ से आसपास का वातावरण शुद्ध होता है और देवता तृप्त होते हैं। लोग अपने घरों में हवन भी करा सकते हैं। जहां यज्ञ हो रहा हो, वहां भी भाग ले सकते हैं। इससे पूर्व मंदिर कमेटी के सदस्यों ने यज्ञ में भाग लेकर देश में सुख, शांति की कामना के लिए आहुतियां दीं। यज्ञ के बाद कन्या भोज और भंडारे के बाद कथा को विश्राम दिया जाएगा। नगर और आसपास के गांवों के तमाम लोगों ने यज्ञ और रामकथा में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित किया। संवाद
-- -- -- -- --
भोज कराने के साथ कन्याओं के पखारे पांव
शाहजहांपुर/सेहरामऊ दक्षिणी। रामनवमी पर पुलिस लाइन के अलावा थानों पर भी कार्यक्रम हुए। एसपी राजेश द्विवेदी ने कन्या भोज कराने के साथ ही कन्याओं के पैर पखारे। उन्हें भोज कराने के बाद दक्षिणा दी। मां दुर्गा के जयकारे व दुर्गा सप्तशती के श्लोकों की गूंज से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एसपी देहात दीक्षा भांवरे अरुण, सीओ तिलहर ज्योति यादव, अपर पुलिस अधीक्षक निष्ठा उपाध्याय, सीओ सदर प्रयांक जैन आदि मौजूद रहे।
दूसरी ओर सेहरामऊ दक्षिणी थाने में आयोजित कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, भावलखेड़ा की बालिकाओं को कन्या भोज कराया गया। साथ ही बालिकाओं को गमले गिफ्ट किए गए। बालिकाओ को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आत्मनिर्भर बनने के तरीकों के बारे में जागरूक किया गया। इंस्पेक्टर उमेश कुमार मिश्र, महिला उप-निरीक्षक मंजू चौधरी, सौरव कुमार, सुरेश कुमार पटेल आदि मौजूद रहे। संवाद

टाउनहॉल स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर में नवरात्र की नवमी पर यज्ञ करते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : Archive