फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Devotees offered prayers and paid obeisance amidst police security at the Biriya Baba fair.

Shahjahanpur News: बिरिया बाबा मेले में पुलिस सुरक्षा के बीच श्रद्धालुओं ने किए दर्शन-पूजन

Mon, 29 Jun 2026 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Devotees offered prayers and paid obeisance amidst police security at the Biriya Baba fair.
तिलहर। बारह पत्थर मार्ग पर प्रसिद्ध बिरिया बाबा मंदिर परिसर में रविवार को लगे साप्ताहिक मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कतारबद्ध होकर बाबा के दर्शन किए और प्रसाद चढ़ाकर घर-परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।
विज्ञापन

भीड़ को देखते हुए सीओ इशिका सिंह के निर्देश पर मेले में पुलिस मुस्तैद रही। पुलिसकर्मियों ने मंदिर परिसर और मेले में सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए श्रद्धालुओं को लाइन में लगाकर शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराए। भीड़ में कुछ लोगों ने धक्का-मुक्की कर आगे बढ़ना चाहा। इस पर पुलिस ने सख्त रवैया अपनाकर उन्हें वहां से हटा दिया। दर्शन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने मेले में लगी मिठाई, खिलौने, घरेलू उपयोग की वस्तुओं, शृंगार सामग्री और खान-पान की दुकानों पर खरीदारी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed