फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Devotees became emotional upon hearing the episode of Sita's abduction.

Shahjahanpur News: सीता हरण का प्रसंग सुनकर भावुक हुए श्रद्धालु

Wed, 23 Sep 2026 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Devotees became emotional upon hearing the episode of Sita's abduction.
ओसीएफ इस्टेट रामलीला में मंचन का पूर्वाभ्यास करते कलाकार। स्रोत:  कमेटी
पुवायां। गांव जेबा के सिद्धेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में चल रही रामकथा में कथा व्यास अरविंद दीक्षित ने सीता हरण का प्रसंग सुनाया। उन्होंने भगवान श्रीराम के वनवास के दौरान हुए घटनाक्रम का वर्णन करते हुए बताया कि किस प्रकार रावण ने छलपूर्वक माता सीता का हरण किया। प्रसंग सुनकर कथा पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
विज्ञापन

कथा व्यास ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी भगवान श्रीराम ने धैर्य और मर्यादा का साथ नहीं छोड़ा। उन्होंने श्रद्धालुओं से धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कथा के दौरान भजनों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया। कथा के बाद आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। बुधवार को पूर्णाहुति के बाद कथा को विश्राम दिया जाएगा। आयोजन में संत विष्णुकांत महाराज, रमाकांत, रघुवंश अवस्थी, प्रांशु पांडे सहित कई लोगों का योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष ने रामलीला के पूर्वाभ्यास का जायजा लिया



शाहजहांपुर। फैक्टरी इस्टेट रामलीला के आगामी मंचन की तैयारियों को लेकर सोमवार शाम श्री रामलीला मंचन समिति की अध्यक्ष व अपर महाप्रबंधक अनु सक्सेना ने पूर्वाभ्यास स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कलाकारों के अभिनय, संवाद अदायगी और दृश्यों की प्रस्तुति को देखा और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।



निर्देशक अंकित सक्सेना के निर्देशन में चल रहे पूर्वाभ्यास में कलाकारों ने सीता-लक्ष्मण, लक्ष्मण-राम, हनुमान-रावण और मेघनाद-लक्ष्मण संवाद के दृश्य प्रस्तुत किए। अनु सक्सेना ने कलाकारों की संवाद प्रस्तुति और अभिनय को बारीकी से परखा। मंचन संयोजन समिति के सचिव एके व्यास, देवेश दीक्षित, संयुक्त सचिव अजय सक्सेना, निर्देशक अंकित सक्सेना, मीडिया प्रभारी रोहित आदि मौजूद रहे। संवाद

ओसीएफ इस्टेट रामलीला में मंचन का पूर्वाभ्यास करते कलाकार। स्रोत:  कमेटी

ओसीएफ इस्टेट रामलीला में मंचन का पूर्वाभ्यास करते कलाकार। स्रोत:  कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed