फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Devotees arrived at the Sheetla Devi temple on Amavasya.

Shahjahanpur News: अमावस्या पर शीतला देवी मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु

Sat, 10 Oct 2026 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Devotees arrived at the Sheetla Devi temple on Amavasya.
कृष्णानगर स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में  भजन संध्या में उपस्थित श्रद्धालु। स्रोत : कमेटी
कांट। प्राचीन शीतला देवी मंदिर पर शनिवार को अमावस्या के अवसर पर मेला लगा। नगर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। महिलाओं ने माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और मनोकामना मांगी। इस दौरान मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन

शीतला देवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष महंत पं. योगेश शर्मा ने बताया कि मंदिर काफी प्राचीन है। यहां श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना करने आने वाले भक्तों की मनोकामना माता पूरी करती हैं। अमावस्या के मेले में बच्चों ने भी दुकानों पर जमकर खरीदारी की। मेले में पंडित योगेश शर्मा, अवनीश अग्निहोत्री, पुष्पेंद्र मिश्रा, संदीप शर्मा, नीलू, मोहित भोजवाल, आदित्य शर्मा, राधे वर्मा सहित पुलिस बल मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन

------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

भजन संध्या में रमेश बाबा को दी श्रद्धांजलि



शाहजहांपुर। कृष्णानगर स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में वृंदावन के रमेश बाबा के निकुंज धाम गमन पर श्रद्धांजलि देने के लिए भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले रमेश बाबा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद कार्तिक शर्मा, अंकित शर्मा, देवेंद्र खुराना, नवीन सचदेव और अंकित सचदेव ने भजनों की प्रस्तुति दी। पंडित अखिलेश शास्त्री ने आरती की और प्रसाद बांटा।



सदस्य मोहन ग्रोवर ने बताया कि अगला संकीर्तन 14 अक्तूबर को सत्यम टंडन के आवास पर होगा। वहीं, 11 अक्तूबर से नीरू माता मंदिर में श्री दुर्गा पूजा शुरू होगी। प्रतिदिन सुबह सात से आठ बजे तक हवन होगा। 17 अक्तूबर को रात 8:30 बजे माता की चौकी और 18 अक्तूबर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सुशील नारंग, सुमित मेहरोत्रा, धर्मवीर कश्यप, मनोज वाजपेयी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद

--
कल निकलेगी श्रीराम की बरात



खुदागंज। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को नगर में भगवान श्रीराम की बरात निकाली जाएगी। शाम चार बजे रामलीला प्रांगण से शुरू होकर शोभायात्रा सदर, नयागंज, मुख्य बाजार, हनुमान गली, रामसहाय चौराहा, साहूकारा और निगोही मोड़ से होकर गुजरेगी। इसके बाद देवरास होते हुए स्वामी वेदांती जी के आश्रम पहुंचेगी और फिर रामलीला प्रांगण लौटेगी। कमेटी अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि 16 दिनों तक रामलीला का मंचन होगा। 26 अक्तूबर को रावण वध के बाद राजगद्दी शोभायात्रा निकलेगी। संवाद



-------------------------



भागवत कथा के बाद हवन और भंडारा संपन्न



कुर्रियाकलां। नगला बनवारी गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का शुक्रवार को विश्राम होने के बाद शनिवार को हवन का आयोजन किया गया। आचार्य ने यजमानों से हवन कुंड में विधि-विधान से पूर्णाहुति कराई। इसके बाद भंडारे में कन्याभोज कराया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन की व्यवस्था में बबलू यादव, आशीष, वीरेंद्र, आशुतोष और लल्ला बाबा आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed