{"_id":"66e1f8d878f194188e0b98d4","slug":"development-and-construction-work-will-be-done-in-kalan-with-rs-4-crores-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-126939-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कलान में चार करोड़ से होंगे विकास और निर्माण के कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कलान में चार करोड़ से होंगे विकास और निर्माण के कार्य
Thu, 12 Sep 2024 01:38 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 12 Sep 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
कलान में नगर पंचायत बोर्ड की बैठक करते अध्यक्ष हरनारायण गुप्ता। संवाद
कलान। नगर पंचायत बोर्ड की बुधवार को बैठक हुई। इसमें विकास और निर्माण से जुड़े कार्यों के लिए करीब चार करोड़ रुपये के कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से पारित हो गए। इससे पूर्व अधिशासी अधिकारी शैलेश पांडेय ने वार्ड सदस्यों से कार्य प्रस्ताव आमंत्रित कर उन्हें सदन के पटल पर रखा।
नगर पंचायत सभागार में चेयरमैन हरनारायण गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में वार्ड सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। इनमें बारिश से खस्ताहाल हुए रास्तों, खराब हो चुके इंडिया मार्क हैंडपंपों की मरम्मत नहीं कराए जाने, लचर पथ प्रकाश व्यवस्था आदि दिक्कतों का उल्लेख किया गया। बाद में इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखकर करीब चार करोड़ रुपये की लागत से सड़कों पर इंटरलॉकिंग कराने, नाली निर्माण, यात्री शेड निर्माण, ट्रैक्टर, शव वाहन व फ्रीजर की खरीद, स्ट्रीट लाइट में सुधार, इंडिया मार्क हैंडपंप रि-बोर कराने आदि प्रस्ताव पास हुए। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने वार्ड सदस्यों से काम शुरू होने पर उनकी निगरानी करते रहने का अनुरोध किया। बैठक में धर्मेंद्र राठौर, संदीप गुर्जर, अमन गुप्ता, जितेंद्र वर्मा, दिलीप गुप्ता, धर्मेन्द्र शर्मा, दीपक नन्दवंशी, लालाराम, राधा, कमलेश, बबलू गुप्ता आदि वार्ड सदस्य मौजूद रहे।