{"_id":"69ff8a1ef28c57f1cb06609c","slug":"despite-the-cdos-orders-painting-and-whitewashing-work-was-not-carried-out-at-the-block-office-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-172727-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सीडीओ के आदेश पर भी ब्लाॅक कार्यालय में नहीं हुई रंगाई-पुताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सीडीओ के आदेश पर भी ब्लाॅक कार्यालय में नहीं हुई रंगाई-पुताई
विज्ञापन
खुदागंज। गत माह तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह ने यहां का दौरा कर ब्लाॅक कार्यालय का जायजा लेने के दौरान खंड विकास अधिकारी को सफाई और रंगाई-पुताई कराने के निर्देश दिए थे। तब से एक माह बीत चुका है, लेकिन कार्यालय की स्थिति जस की तस है।
ब्लॉक कार्यालय की दीवारों पर पुराना रंग-रोगन धूमिल पड़ चुका है। कई जगह पेंट और पुट्टी की परत उखड़ जाने से दीवारें बदरंग हो गई हैं। दीवारों पर धूल की परत जमी है और कोनों में मकड़ियों के जाले लगे हैं। जनपद का दूरस्थ ब्लाॅक होने के कारण नवागत सीडीओ कभी भी वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेने आ सकते हैं, लेकिन अधिकारियों और कर्मचारियों को इसका कोई खौफ नहीं है।
खंड विकास अधिकारी अरविंद दुबे ने बताया कि अन्य प्रशासनिक कार्यों में व्यस्तता के कारण कार्यालय की सफाई और रंग-रोगन का काम अभी कराना संभव नहीं है और यह काम कुछ समय बाद कराया जाएगा। संवाद