फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   derailed engine on loop line of roja railway station in shahjahanpur

Shahjahanpur News: रोजा रेलवे स्टेशन की लूप लाइन पर पटरी से उतरा इंजन, रेलकर्मियों में मची खलबली

Sun, 12 Feb 2023 01:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 12 Feb 2023 01:07 PM IST
सार

रात करीब 12 बजे प्वाइंट नंबर 263 पर रोजा स्टेशन की ओर से आ रहे इंजन के छह पहिये पटरी से उतर गए। राहत दुर्घटना ट्रेन के जरिये रात करीब ढाई बजे इंजन को पटरी पर लाया जा सका।

विज्ञापन
derailed engine on loop line of roja railway station in shahjahanpur
ढाई घंटे बाद पटरी पर लाए जा सके पहिये - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोजा रेलवे स्टेशन की लूप लाइन में शुक्रवार रात करीब 12 बजे जीलोको कंपनी से स्टेशन की ओर जा रहे इंजन के छह चक्के पटरी से उतर गए। इंजन के बेपटरी होने के बाद रेल कर्मियों में खलबली मच गई। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद इंजन को पटरी पर लाया जा सका। इस मामले में ज्वाइंट रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय को भेजी गई है।

विज्ञापन


रात करीब 12 बजे प्वाइंट नंबर 263 पर रोजा स्टेशन की ओर से आ रहे इंजन के छह चक्के पटरी से नीचे  उतर गए। जोरदार आवाज होने के बाद लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर और कंट्रोल को वॉकी-टॉकी से पूरी जानकारी दी। कंट्रोल के आदेश पर खतरे के दो सायरन बजाएं गए तो रात में स्टेशन अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन

रेल यातायात पर नहीं पड़ा प्रभाव 

तुरंत ही राहत दुर्घटना यान भी बुलाया गया। कर्मचारियों ने ढाई घंटे मशक्कत कर पटरी को इंजन पर ले आए। डिरेलमेंट से रेल यातायात पर प्रभाव नहीं पड़ा है। मामले में ज्वाइंट रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेज दी गई। अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टयां शंटिंग पोर्टर व लोको पायलट दोषी पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


रोजा के स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि रात में लूप लाइन पर इंजन पटरी से उतर गया था। इंजन के छह चक्के पटरी से उतरने से यातायात पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। ज्वाइंट रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेजी गई। वहीं से कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed