{"_id":"63962a966db0ea5c20357a0b","slug":"deposit-weapons-and-make-mischievous-elements-banned-shahjahanpur-news-bly5066434165","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आपसी समन्वय बनाकर निकाय चुनाव की तैयारी करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आपसी समन्वय बनाकर निकाय चुनाव की तैयारी करने के निर्देश
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एडीएम फाइनेंस त्रिभुवन ने निकाय चुनाव की तैयारी के लिए संबंधित अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। रविवार को अपने कार्यालय कक्ष में सभी एसडीएम, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के साथ बैठक कर उन्होंने निर्वाचन से जुड़े कई बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि नामांकन स्थल, पोलिंग पार्टी की रवानगी, उनकी वापसी और मतगणना के पूर्व निर्धारित स्थलों को भली भांति परख लिया जाए। एडीएम ने कहा कि इन स्थानों का अंतिम स्वरूप डीएम के स्तर से तय किया जाएगा, लेकिन अभी जो स्थान तय किए गए हैं, उन्हें जांच लेना उचित होगा। इसी तरह कम्युनिकेशन प्लान, रूट चार्ट, वाहनों की मांग आदि की कार्रवाई पूरी हो चुकी है, लेकिन सभी एसडीएम इन व्यवस्थाओं को दोबारा जांच लें।
एडीएम ने कहा कि महापौर, अध्यक्ष और सभासद पदों के लिए रिटर्निंग ऑफीसर व सहायक रिटर्निंग ऑफीसर नियुक्त हो चुके हैं, लेकिन एसडीएम उनसे समन्वय स्थापित करें ताकि सूचनाएं लेने में उन्हें कोई असुविधा नहीं हो। इसके साथ ही उन्होंने सभी बूथों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के साथ शस्त्र जमा कराने और शरारती तत्व को मुचलकों से पाबंद कराने के निर्देश दिए। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह भी मौजूद रहे।