फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dense fog affected life, winter increased with chills

घना कोहरा छाने से जनजीवन प्रभावित, ठिठुरन के साथ बढ़ी सर्दी

Fri, 14 Jan 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Dense fog affected life, winter increased with chills
शाहजहांपुर। बुधवार रात से कोहरा छाने के साथ बृहस्पतिवार सुबह इतना घना हो गया कि जनजीवन पूरी तरह ठहर गया और वातावरण में ठिठुरन के साथ सर्दी बढ़ गई। कोहरे के कारण सुबह विजुअलिटी (दृश्यता) भी घटकर 50 मीटर रह गई। इसके साथ ही पुरवा हवा ने शीतलहर का प्रभाव पैदा किया तो न्यूनतम तापमान तीन डिग्री घटकर 7.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। यही नहीं, दिन भर कोहरा और धुंध छाई रहने से धूप की तेजी में कमी आई तो अधिकतम तापमान भी एक डिग्री घटकर 17.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अब हवा चलने के साथ कोहरा और ठंड का प्रकोप बढ़ेगा।
विज्ञापन

गत सात जनवरी से बूंदाबांदी और बारिश का शुरू हुआ दौर तीन दिन पहले थम चुका है। मंगलवार को धूप निकलने के साथ थर्मामीटर का पारा उछलने से मौसम सामानय होता प्रतीत होने लगा। बीते दिन सुबह कुछ देर कोहरा छाए रहने के बाद धूप निकल आई, लेकिन बीती शाम वायुदाब बढ़ने से बैरोमीटर सूचकांक 13 अंक उछला तो पछुआ हवा दिशा बदलकर पूरब से बहने लगी। इसी के साथ धूप से आर्द्रता में आई कमी कोहरा बनकर छाने लगी। रात दस बजे तक कोहरा की धुंध हल्की रही, लेकिन रात गहराने के साथ कोहरा भी बढ़ने लगा। सुबह तक कोहरा इतना घना हो गया कि बाहर निकलने लोगों को पड़ोसी का घर दिखना भी कठिन हो गया।
विज्ञापन

सूर्योदय के घंटों बाद तक कोहरा की घनी चादर छाई रहने से दृश्यता सामान्य स्तर से करीब 50 प्रतिशत घट गई। इस वजह से लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग समेत जिले से होकर गुजरे अन्य राजमार्गों पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। वाहन चालक दिन में भी हेडलाइट और फॉगलाइट जलाकर बहुत धीमी गति से चले। वाहनों की रफ्तार घटने से सड़कों पर कई बार जाम लगने की नौबत आ गई। दोपहर बाद तक कोहरा का असर बना रहने से आम से लेकर खास तक सभी तबके के लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार कोहरा के कारण वातावरण मेें आर्द्रता बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पुरवाई और कोहरा का मेलजोल सर्दी बढ़ा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed