{"_id":"6193ff21a640ae79416a978f","slug":"dengu-shahjahanpur-news-bly4663676144","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू बेकाबूः 35 पॉजिटिव मरीज और मिले, मेडिकल कॉलेज में व्यवस्था चरमराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू बेकाबूः 35 पॉजिटिव मरीज और मिले, मेडिकल कॉलेज में व्यवस्था चरमराई
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर में अचानक बढ़ गई मरीजों की संख्या । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन जांच के दौरान डेंगू के मरीज निकल रहे हैं। हालांकि मरीजों में कुछ कमी जरूर आई थी, लेकिन मंगलवार को ट्रॉमा सेंटर में मरीजों और तीमारदारों की बढ़ी संख्या से एक बार फिर से अव्यवस्थाएं दिखने लगीं। अब डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या 909 पहुंच चुकी है।
मंगलवार को अचानक ट्रॉमा सेंटर में मरीजों की संख्या बढ़ गई। इसमें बुखार से लेकर तमाम मर्ज के मरीज भर्ती थे। भीड़ इतनी बढ़ गई कि आने वाले नये मरीजों के स्ट्रेचर भी नहीं निकल पा रहे थे। तीमारदारों को जहां पर जगह मिलती वह अपने मरीजों को लिटा देते और उसके बाद इलाज के लिए स्टाफ के चक्कर लगाने लगते। एक मरीज को स्ट्रेचर नहीं मिला। तीमारदारों ने मरीज को डाक्टर के रूम के ठीक बाहर जमीन पर लिटा दिया।
स्ट्रेचर मांगने पर स्टाफ भी इधर से उधर स्ट्रेचर की तलाश करने लगे लेकिन स्ट्रेचर नहीं मिला। कुछ देर बाद जैसे-तैसे तीमारदारों ने स्ट्रेचर की व्यवस्था की। मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण बेड फुल हो चुके हैं। ट्रॉमा सेंटर में आने वाले मरीजों को इमर्जेंसी वार्ड की तरफ जाने वाले रास्ते पर स्ट्रेचर लिटाकर उनका इलाज किया जा रहा है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को बुखार के 75 मरीजों की जांचे की गईं। इसमें डेंगू पॉजिटिव 35 मरीज मिले।
विज्ञापन
जिले में अब डेंगू पॉजिटिव मरीज की संख्या 909 हो चुकी हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में अगर मरीजों की संख्या बढ़ रही है तो स्ट्रेचर समेत अन्य संसाधनों की व्यवस्था कराई जाएगी।