{"_id":"62cf271cbdea9f40071dd911","slug":"demonstration-of-loudspeakers-and-weapons-banned-in-kanwar-yatra-shahjahanpur-news-bly4912806193","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा में तेज लाउडस्पीकर और असलहों का प्रदर्शन रहेगा प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा में तेज लाउडस्पीकर और असलहों का प्रदर्शन रहेगा प्रतिबंधित
विज्ञापन
शाहजहांपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में कावड़ यात्रा को लेकर हुई बैठक में दिशा निदेश देते डीएम व एसप?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कांवड़ यात्रा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। डीएम ने कांवड़ सेवा संघों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि प्रशासन कांवड़ यात्रा को सकुशल कराने के लिए आवश्यक प्रबंध कर रहा है। एसपी एस. आनंद ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान अनुमन्य ध्वनि में ही लाउडस्पीकर बजाएं। असलहों का प्रदर्शन प्रतिबंधित रहेगा।
डीएम लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के रास्ते दुरुस्त कराने के साथ ही सूचक चिह्न पट्टिकाएं लगवाएं। डीएम ने बैरिकेडिंग कराने के साथ ही ट्रांसफार्मर के आसपास सुरक्षा घेरा लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा करने वाले यात्री अपना आईडी कार्ड साथ रखें। कांवड़ यात्रियों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका नंबर 05842-220017, 05842-220018 एवं 05842-220019 है।
पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने कहा कि सभी जत्थेदार साथ में चल रहे यात्रियों की पहचान अवश्य कर लें। किसी संदिग्ध शख्स के जत्थे में शामिल होने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें। कांवड़ यात्री बायीं ओर ही चलें। एसपी ने कहा कि न्यायालय के आदेश के क्रम में लाउडस्पीकर अधिक तेज आवाज में न बजाएं। असलहों का प्रदर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। बैठक के दौरान एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एसपी सिटी संजय सिंह, एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी आदि मौजूद रहे।