फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   demonstration infront of ee

पॉवर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता का किया घेराव

Tue, 29 Mar 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Tue, 29 Mar 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
demonstration infront of ee
रात में बिजली कटौती पर भड़के
आधी रात के बाद होने वाली बिजली की अघोषित कटौती पर रोक लगाने के कारगर प्रयास नहीं किए जाने पर उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट से जुड़े व्यापारी सोमवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने पॉवर कारपोरेशन के जेल रोड स्थित सर्किल ऑफिस जाकर अधीक्षण अभियंता आरके अग्रवाल का घेराव कर उन पर सवालों की झड़ी लगा दी। एसई ने देर रात होने वाली कटौती के बारे में सिस्टम कंट्रोल के अधिकारियों से वार्ता करने और शहरी पॉवर नेटवर्क के शेष काम जल्दी पूरे कराने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल व्यापारियों का नेतृत्व करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने कहा कि विभाग द्वारा शहरी क्षेत्र में रोजाना नौ घंटे की बिजली कटौती पहले से लागू है। इसके बावजूद इधर, कुछ दिनों से आधी रात के बाद एक बजे से दो-तीन घंटे की आपात कटौती समाज के सभी वर्गों के लिए पीड़ादायक साबित हो रही है। गर्मी का दौर शुरू हो जाने के कारण देर रात बत्ती गुल होने पर मच्छरों की भरमार से लोगों की नींद में खलल पड़ रहा है और अपराधियों को सक्रिय होने का मौका मिल रहा है। 
विज्ञापन

व्यापारी नेता दुआ ने अगले कुछ दिनों में भीषण गर्मी का दौर शुरू होने के मद्देनजर पॉवर नेटवर्क के फाल्ट में कमी लाने के उपायों के बारे में एसई अग्रवाल से सीधा सवाल किया। उन्होंने लाइनों के अनुरक्षण कार्य में आए ठहराव पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि नेटवर्क की खराबियों से बिजली सप्लाई में व्यवधान पड़ने की दशा में विभाग के अधिकारी जवाबदेह होंगे। इस पर अधीक्षण अभियंता ने मजबूरी जताते हुए कहा कि जिस कंपनी को लाइनों के काम का ठेका दिया गया, वह भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों से घिरे नोएडा के इंजीनियर यादव सिंह की होने के कारण उस पर शासन ने रोक लगा रखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जल्द ही दूसरी कंपनी को ठेका देकर पॉवर नेटवर्क के शेष काम कराए जाएंगे। एसई अग्रवाल ने आश्वस्त किया कि सिस्टम कंट्रोल के अफसरों से बात करके रात की कटौती सुबह पांच से सात बजे तक और दिन में एक से तीन बजे तक होने वाली रोस्टरिंग शाम चार से छह बजे तक कराई जाएगी। प्रदर्शन में नाजिम खां, सुनील गुप्ता, नीरज गुप्ता, राजीव गुप्ता, मो. रफी, राजू कमरा, जसवंत कुमार, लक्ष्मण प्रसाद, जवाहर रस्तोगी, रतन स्वरूप सक्सेना, राहुल गुप्ता, ताहिर अंसारी, संजय सेठी, वेदप्रकाश रावत, संजीव गुप्ता आदि शामिल रहे।  


24 घंटे बिजली को अनशन की चेतावनी
शाहजहांपुर। रिलायंस थर्मल पॉवर प्लांट से शहरी क्षेत्र को 24 घंटे बिजली दिए जाने की मांग को लेकर गत कई माह से आंदोलनरत आम आदमी संस्था के प्रदेश अध्यक्ष ने जनहित में मांग जल्द पूरी नहीं होने पर 25 अप्रैल से कलक्ट्रेट में आमरण अनशन शुरू कर देने की चेतावनी दी।

संस्था की सोमवार को हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हांडा ने इस मामले में प्रशासन की चुप्पी को जनविरोधी करार दिया। प्रदेश संगठन मंत्री रईस अहमद ने कहा कि अनशन के दौरान कोई अप्रिय स्थित पैदा होने पर विभाग के अधिकारी जिम्मेदार होंगे और आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। बैठक में रामनरेश रस्तोगी, धीरेंद्र त्यागी, गेंदन लाल, शहजाद खान, अवनीश शर्मा, ललित गुप्ता, हरिओम, रजनीश कुमार, ईशाक रजा कादरी, अशोक खन्ना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed