फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Demonstration in Mandi premises against irregularities in paddy procurement

Shahjahanpur News: धान की खरीद में अनियमितताओं के विरोध में मंडी परिसर में प्रदर्शन

Sun, 05 Oct 2025 10:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Demonstration in Mandi premises against irregularities in paddy procurement
तिलहर में तहसीलदार को ज्ञापन देने जाते भाकियू के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : लखनऊ में सीएम योगी आदित्यानाथ को अपने क्षेत्र के प्रस्ताव बताते मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी
तिलहर। धान की सरकारी खरीद में खामियों और गल्ला आढ़तों पर हो रहे किसानों के शोषण के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट और भारतीय कृषक दल (भाकृद) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नवीन गल्ला मंडी परिसर में प्रदर्शन किया। बाद में भाकियू के मंडल सचिव हरप्रीत सिंह लाली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार मनु माथुर से भेंट की और उन्हें एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान भाकियू के मंडल सचिव ने कहा कि क्षेत्र में धान की पैदावार काफी अधिक है, लेकिन जिले की अन्य मंडियों की तरह स्थानीय गल्ला मंडी में धान खरीद की समुचित व्यवस्था अब तक नहीं की गई हैं। अव्यवस्था और अनियमितताओं के कारण किसानों का शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशासन की अनदेखी के कारण किसानों को मजबूरन अपना धान 1400 से 1600 रुपये प्रति क्विंटल के सस्ते भाव पर बेचना पड़ रहा है। नियमानुसार मंडी परिसर में उपज की नीलामी करानी चाहिए, ताकि किसानों को लागत के अनुसार उचित मूल्य मिल सके, लेकिन मंडी में धान की सरकारी बोली भी नहीं लगाई जा रही। इससे किसानों को लागत से कम मूल्य मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इससे पहले किसानों के आंदोलन के बाद जिला प्रशासन के हस्तक्षेप से अनाज की खरीद में अवैध कटौती बंद कराई गई थी, लेकिन अब यह प्रथा दोबारा शुरू हो गई है। भाकृद के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह गंगवार ने कहा कि किसान रात-दिन मेहनत कर फसल को जानवरों से बचाते हैं, लेकिन मंडी पहुंचने के बाद दलाल और माफिया उनका शोषण करने लगते हैं।

किसान नेताओं ने मंडी परिसर में सरकारी क्रय केंद्र पृथक स्थान पर स्थापित कराने, प्रत्येक क्रय केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और क्रय केंद्रों की चावल मिलों से संबद्धता स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किए जाने की मांग की। प्रदर्शन में सतेंद्र चौधरी, छोटे यादव, रजनीश कुमार, दिनेश पाल, ज्ञानेश सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed