फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   demonstration against water crisis

पानी को तरसते परिवारों का पालिका में प्रदर्शन

Thu, 16 Jun 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Thu, 16 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
demonstration against water crisis
पानी को तरसते परिवारों का पालिका में प्रदर्शन 
शहर की घनी आबादी वाले मोहल्ला ऐमनजई जलालनगर में गल शहीद मस्जिद के आसपास रहने वाले परिवार सैकड़ों परिवार जलापूर्ति नहीं होने से पानी के संकट से जूझ रहे हैं। समस्या का समाधान होते नहीं देख क्षेत्र के नागरिकों ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के नेतृत्व में नगरपालिका परिषद कार्यालय जाकर नारेबाजी की और अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन दिया। 
विज्ञापन

ईओ मुनेंद्र सिंह राठौर को ज्ञापन देकर संगठन की जिला महामंत्री लता तिवारी ने बताया कि करीब तीन माह से ऐमनजई जलालनगर में गल शहीद मस्जिद के आसपास पानी की सप्लाई ठप है। सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट की टोटियां गंदा पानी उगल रही हैं। इस कारण वहां के सैकड़ों परिवारों को हैंड पंपों का सहारा लेना पड़ रहा है, लेकिन वहां भीड़ उमड़ने से हैंड पंप भी खराब हो रहे हैं।  उन्होंने इस मामले में जांच कराकर समस्या का समाधान शीघ्र कराए जाने की मांग की। 
विज्ञापन

ज्ञापन में पानी की क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों की मरम्मत कराने, बारिश के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए नाले-नालियों की तली झाड़ सफाई कराए जाने, नगर के मुख्य बाजारों में शौचालयों का निर्माण जल्द कराने आदि मांगों का भी जिक्र है। प्रदर्शन में संगठन के नगर अध्यक्ष अनवार खां, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सुनीता गुप्ता, देवेश गुप्ता, पंकज वर्मा, सतीश शर्मा, रामप्रेम मिश्रा, सगीर अहमद, मेहरुन्निसा, जयवीर, डॉ. विनोद राठौर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed