फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Demon and buffalo teacher arrested with lottery worth Rs 50 lakh

Shahjahanpur News: 50 लाख की अफीम के साथ बदायूं और बरेली के तस्कर गिरफ्तार

Fri, 09 Feb 2024 02:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 09 Feb 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Demon and buffalo teacher arrested with lottery worth Rs 50 lakh
मीरानपुर कटरा पुलिस की गिरफ्त में अफीम तस्कर। स्रोत : स्वयं
शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा पुलिस ने जैतीपुर से खैरपुर मार्ग पर दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 585 ग्राम अफीम बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अफीम की कीमत 50 लाख 80 रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

रात में गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर ने बरेली व बदायूं के तस्करों द्वारा अफीम की खेप लाने की सूचना दी थी। थाना प्रभारी गौरव त्यागी ने मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया के पास घेराबंरी कर दो तस्करों को दबोच लिया। एसपी ग्रामीण मनोज अवस्थी ने बताया कि तस्करों के पास से 585 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने विशाल कश्यप निवासी ग्राम बल्लिया थाना भमोरा जिला बरेली व नवनीत निवासी दियूनी थाना दातागंज बदायूं को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने राज निवासी बिनावर के माध्यम से बरेली के आंवला निवासी टीकाराम से अफीम खरीदी थी। वह लोग होटल और ढाबों पर अफीम की बिक्री करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed