फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Demand to get slabs inserted by handing over memorandum to regional councilor

Shahjahanpur News: क्षेत्रीय पार्षद को ज्ञापन सौंपकर स्लैब डलवाए जाने की मांग

Wed, 23 Aug 2023 11:04 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Demand to get slabs inserted by handing over memorandum to regional councilor
पार्षद मनीष गुप्ता को ज्ञापन सौंपते गिहार वस्ती के बाशिंदे
- मोहल्ला अजीजगंज में गिहार बस्ती के सामने बना नाला खुला होने के चलते आए दिन हो रहे हादसे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। मोहल्ला अजीजगंज में गिहार बस्ती के सामने बना नाला खुला होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। अक्सर बच्चे खेलते हुए इसमें गिर जाते हैं। वाहन चालकों के भी रात्रि में नाले में गिरकर चोटिल होने की घटनाएं सामने आई हैं। मोहल्लावासियों ने क्षेत्रीय पार्षद को ज्ञापन सौंपकर सीमेंट स्लैब डलवाने की मांग की है।

बुधवार को गिहार बस्ती की लीलावती, रामबेटी, मीरा, कल्लू, छोटी, अजीत आदि ने पार्षद मनीष गुप्ता को सौंपे पत्र में बताया कि गिहार बस्ती के सामने बना नाला खुला हुआ है। इसके चलते आए दिन बस्ती के बच्चे इसमें गिरकर घायल हो जाते हैं। नाला खुला होने से बरसात के मौसम में किसी अप्रिय घटना का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने पार्षद से नाले पर सीमेंट की पट्टियां डलवाने की मांग की है। पार्षद मनीष गुप्ता ने बताया कि गिहार बस्ती के लोगों की मांग पर नगर निगम के अधिकारियों से वार्ता कर अति शीघ्र कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed