शाहजहांपुर। उप्र गन्ना शोध परिषद पेंशनर्स कल्याण समिति ने पेंशन भुगतान के संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन ददरौल विधायक अरविंद सिंह को सौंपा। समिति ने गन्ना शोध परिषद के वैज्ञानिकों और कर्मचारियों के लिए पूर्व पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि गन्ना शोध परिषद के पेंशनर्स को जुलाई 2019 तक पूर्व पेंशन का भुगतान किया गया था। इसके बाद तत्कालीन अपर मुख्य सचिव, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग ने मनमाने ढंग से स्ववित्तपोषित योजना लागू कर दी, जो अब तक जारी है। नई व्यवस्था के तहत वर्तमान में वैज्ञानिकों और कर्मचारियों को करीब 34 प्रतिशत पेंशन ही मिल रही है।
ज्ञापन देते समय समिति के अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सिंह, महासचिव पवन कुमार सिंह, उपसचिव हरपाल सिंह, किशोरी सिंह, विराग सक्सेना, बालगोविंद दीक्षित आदि मौजूद रहे। संवाद