{"_id":"69790e3dc497af49010ba177","slug":"demand-for-the-arrest-of-those-accused-of-attacking-the-bjp-leader-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-164030-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भाजपा नेता पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भाजपा नेता पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन
तिलहर। नगरिया चौकी क्षेत्र स्थित भाजपा महानगर उपाध्यक्ष के होटल पर करीब 40 दिन पूर्व हुई मारपीट व तोड़फोड़ के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई।
मंगलवार शाम भाजपा नेता पंकज सिंह के भाई नीरज सिंह ने सीओ ज्योति यादव से मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए बताया कि घटना 19 दिसंबर की है। अक्षय कदम, योगेश कदम, ऋषभ तिवारी, आयुष मराठा और हिमांशु मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। 22 दिसंबर को पुलिस ने योगेश कदम और आयुष मराठा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
अक्षय कदम, ऋषभ तिवारी और हिमांशु मिश्रा अब भी नहीं पकड़े गए हैं। अक्षय कदम पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है। सीओ ज्योति यादव ने आश्वासन दिया कि पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। सीओ ज्योति यादव ने बताया कि इस मामले में सर्विलांस टीम की मदद ली जा रही है। संवाद