{"_id":"68fd25b77c3810fa2b0c7d0a","slug":"demand-for-restoration-of-old-pension-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-155929-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार पेंशनर्स कक्ष में आयोजित बैठक में शामिल वरिष्ठ नागरिक। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। कलक्ट्रेट स्थित कोषागार के पेंशनर्स कक्ष में जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह की अध्यक्षता एवं जिला महासचिव सत्य प्रकाश तिवारी के संचालन में वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। कई विभागों के पेंशनरों ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान पुरानी पेंशन को तत्काल बहाल किए जाने की मांग की गई।
इस दौरान उत्तराखंड की भांति राज्य सरकार के पेंशनर्स को 65, 70 और 75 वर्ष पर अतिरिक्त पेंशन क्रमशः 5, 10, 15 प्रतिशत देने की मांग की गई। साथ ही कोविडकाल में 18 माह की रोकी गई महंगाई राहत तत्काल दिए जाने की मांग की गई। कहा कि परिवहन एवं नगर निगम की बसों के किराये में अन्य प्रदेशों की भांति छूट दी जाए।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंकों व अस्पतालों में पृथक काउंटर बनाने का मुद्दा भी उठा। कोरोनाकाल में बंद की गई रेलवे छूट की सुविधा वरिष्ठ नागरिकों को फिर से दिए जाने की मांग की गई। निर्णय किया गया कि प्रथम चरण में एक से 15 नवंबर तक गांव-गांव, घर-घर चलो जन जागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
द्वितीय चरण में 20 नवंबर से सांसदों एवं विधायकों के माध्यम से पेंशनरों की समस्याओं पर सहयोग एवं समर्थन प्राप्त किया जाएगा। तृतीय चरण में 19 नवंबर को प्रदेश के सभी मुख्यालयों पर एक सार्वजनिक स्थल से दूसरे सार्वजनिक स्थल तक मौन जुलूस निकालते हुए थाली-कटोरी बजाकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया जाएगा। बैठक में रवि शर्मा, चंद्र प्रकाश मिश्रा, राजेश चंद्र शुक्ला, हर प्रसाद पांडेय आदि मौजूद रहे।