फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Demand for action against the officials of the threatening farmer organizations

धमकाने वाले किसान संगठनों के पदाधिकारियों पर कार्रवाई की गुहार

Wed, 23 Mar 2022 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Demand for action against the officials of the threatening farmer organizations
शाहजहांपुर में मंगलवार को कलक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते किसान सरकार गुट के पदाध? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। विधानसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन करने वाले भारतीय किसान यूनियन (किसान सरकार गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों को कुछ संगठनों के पदाधिकारी धमकियां दे रहे हैं। इस संबंध में भाकियू (किसान सरकार गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कश्यप मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह से मिले और उन्हें प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देकर धमकाने वालों पर कार्रवाई व खुद के लिए सुरक्षा मांगी है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा है कि विधानसभा के चुनाव में यूनियन ने भाजपा प्रत्याशियों को बिना शर्त समर्थन दिया था। इससे कुछ किसान संगठनों के पदाधिकारी उनसे इतने खफा हो गए कि उन्हें और यूनियन के कार्यकर्ताओं को धमकाने लगे। इसलिए ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाए और हमारे पदाधिकारियों को सुरक्षा दी जाए।
विज्ञापन

एक अन्य ज्ञापन में यूनियन ने एक अप्रैल से शुरू होने वाली गेहूं की खरीद को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए जरूरी प्रयास करने की मांग की गई है। सुझाव दिया है कि सभी क्रय केंद्रों की मंडी और राजस्व अधिकारियों से नियमित जांच कराने के साथ बिचौलियों को क्रय केद्रों से दूर रखने के लिए लेखपालों की ड्यूटी लगाई जाए। इस दौरान यूनियन के राष्ट्रीय प्रभारी राकेश कुमार, मनोज शंखवार, विजय पाल, आशाराम चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed