{"_id":"6aa9a863bea36bb620078a3c","slug":"delivery-boy-beaten-up-after-items-found-missing-from-order-settlement-reached-later-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-184705-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ऑर्डर में सामान कम निकला तो डिलीवरी बॉय को पीटा, बाद में समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ऑर्डर में सामान कम निकला तो डिलीवरी बॉय को पीटा, बाद में समझौता
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला कटिया टोला में ऑनलाइन ऑर्डर में सामान कम होने को लेकर ग्राहक और डिलीवरी बॉय के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि ग्राहक और उसके साथियों ने डिलीवरी बॉय से मारपीट की। किसी तरह वहां से भागे डिलीवरी बॉय की स्कूटी भी छीनने का आरोप लगाया गया। बाद में दोनों पक्ष थाना गेट पर पहुंच गए। आरोप-प्रत्यारोप के बाद दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।
मोहल्ले के एक व्यक्ति ने ऑनलाइन सामान ऑर्डर किया था। डिलीवरी बॉय स्कूटी से सामान लेकर ग्राहक के घर पहुंचा। सामान चेक करने पर ग्राहक ने ऑर्डर में कुछ सामान कम होने की बात कही। इसी को लेकर दोनों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। मामला बढ़ने पर मारपीट हो गई।
डिलीवरी बॉय ने आरोप लगाया कि ग्राहक ने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। वह किसी तरह मौके से भागा तो उसकी स्कूटी छीन ली गई। विवाद की जानकारी मिलने पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्ष थाना गेट पर पहुंच गए। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। अगर तहरीर दी जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।