फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Delays in road construction are causing problems...the city's residents are suffering.

Shahjahanpur News: सड़कों के निर्माण में हीलाहवाली का रोड़ा...परेशानी झेल रहे शहर के लोग

Sat, 27 Dec 2025 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Delays in road construction are causing problems...the city's residents are suffering.
मोहनगंज ​स्थित निर्माणाधीन ग्रीन रोड। संवाद - फोटो : udhampur news
शाहजहांपुर। चार माह पहले मघईटोला स्मार्ट रोड के लिए शासन की ओर से बजट जारी हो गया लेकिन अब तक कार्यदायी संस्था इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं कर पाई। वहीं, सीएम ग्रिड योजना के तहत निर्माणाधीन ग्रीन रोड का काम काफी धीमी गति से चल रहा है। लोहारों वाले चौराहे पर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया करीब एक माह से चल रही है लेकिन निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। इसकी वजह से राहगीरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

राज्य स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत केरूगंज से मघईटोला होते हुए नेशनल हाईवे तक 25 करोड़ की लागत से स्मार्ट रोड बनाने का कार्य तीन महीने बाद भी शुरू नहीं हो सका है। शासन की ओर से पीडब्ल्यूडी को कार्यदायी संस्था नियुक्त किया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी हुए काफी समय हो गया है।
विज्ञापन

सड़क निर्माण के लिए पहले नगर निगम को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करनी है। इसमें पीडब्ल्यूडी को नगर निगम की टीम के साथ सर्वे का कार्य करना है। इसके बाद अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू होनी है। एक माह से अधिक का समय हो गया है। अब तक सर्वे का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इसकी वजह से स्मार्ट रोड का निर्माण कार्य अटक गया है। बता दें कि 2.2 किमी लंबी सड़क के बनने से लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। केरूगंज से आसानी से लोग हाईवे तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में हाईवे पर जाने के लिए लोगों को शहर के अंदर से गुजरना पड़ता है। इसके बाद केरूगंज से सीधा रास्ता बन जाएगा। वर्तमान में यह सड़क काफी खराब स्थिति में हैं। यहां से वाहन निकालना काफी मुश्किल होता है। सड़क को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने पीडब्ल्यूडी को जिम्मा सौंपा था। उससे पहले नगर निगम को रास्ते में पड़ने वाले अतिक्रमण को हटाना था। निगम ने ही अब तक अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू नहीं किया है।
--
सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क के निर्माण का काम धीमा
अहमद उल्ला शाह पार्क से तेल टंकी तक सीएम ग्रिड योजना के तहत 400 मीटर से अधिक सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके निर्माण को एक साल से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो पाया है। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक अब तक 60 प्रतिशत काम हुआ है। निर्माण में देरी की वजह से राहगीरों के साथ दुकानदारों को परेशानी हो रही है। संभावना जताई जा रही है कि मार्च 2026 तक इसका निर्माण पूरा हो जाएगा।
--
लोहारों वाले चौराहा पर एक माह से चल रहा अतिक्रमण हटाने का कार्य
लोहारों वाले चौराहा पर सड़क चौड़ीकरण के लिए करीब एक माह पहले काम शुरू हुआ था। अभी अतिक्रमण हटाने का कार्य चल रहा है। सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। मुख्य सड़क के बंद होने से राहगीरों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा। लाल इमली चौराहा से कनौजिया मोड़ की तरफ जाने वाले वाले वाहन दूसरे रास्तों से होकर गुजर रहे हैं।
--
मघईटोला स्मार्ट रोड का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। ग्रीन रोड का निर्माण तेजी से चल रहा है। इसको मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। लोहारों वाले चौराहा पर अतिक्रमण हटाने का कार्य पूरा हो चुका है। सड़क का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा।

- डॉ.बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त

मोहनगंज स्थित निर्माणाधीन ग्रीन रोड। संवाद

मोहनगंज स्थित निर्माणाधीन ग्रीन रोड। संवाद- फोटो : udhampur news

मोहनगंज स्थित निर्माणाधीन ग्रीन रोड। संवाद

मोहनगंज स्थित निर्माणाधीन ग्रीन रोड। संवाद- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed