फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Degree College imitated video being viral

डिग्री कॉलेज में नकल कराने का वीडियो वायरल होने से खलबली

Tue, 28 Mar 2017 01:21 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Mar 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
पुवायां के स्वामी विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सामूहिक नकल का वीडियो वायरल होने से खलबली मच गई है। वीडियो में एक प्रोफेसर छात्र छात्राओं को प्रश्नों के उत्तर बोलकर लिखवाता हुआ दिख रहा है। एक छात्र ने भी कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बोलकर प्रश्नों के उत्तर लिखाने की बात पर कॉलेज प्रबंधन कोई जवाब नहीं दे रहा है। जबकि वीडियो में कॉलेज का प्रोफेसर साफ दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन

सोमवार को विवेकानंद कॉलेज में परीक्षा के दौरान प्रश्नों के उत्तर बोलकर लिखवाने का वीडियो वायरल होने से खलबली मच गई। कुछ न्यूज चैनलों पर भी वीडियो चलने लगा। वीडियो में एक प्रोफेसर छात्र छात्राओं को बोलकर प्रश्नों के उत्तर लिखवा रहा है। वीडियो देखने से लगता है कि इसे किसी दूसरे प्रोफेसर ने ही शूट किया है क्योंकि परीक्षा के दौरान छात्र छात्राओं को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है। इसके अलावा जिस तरह से वीडियो बनाया गया है, उससे लगता है कि वीडियो बनाने वाले को परीक्षा कक्ष में घूमने की छूट मिली हुई है। जबकि छात्र छात्राओं के लिए ऐसा करना संभव नहीं है। 
विज्ञापन

वीडियो में एक छात्र मुंह पर कपड़ा लपेट कर कॉलेज का कच्चा चिट्ठा खोल रहा है। छात्र का कहना है कि परीक्षा में नकल कराने के लिए पांच हजार रुपये साइंस के प्रोफेसर ने खुलेआम वसूल किए। जिन छात्र छात्राओं ने रुपये दे दिए, उन्हें कॉलेज प्रबंधन की मिलीभगत से एक कमरे में बिठाया गया और सिटिंग प्लान की खुलकर धज्जियां उड़ाई गईं। जिन छात्र छात्राओं ने रुपये नहीं दिए उन्हें दूसरे कमरों में बिठाया गया और नकल के नाम पर कई कई बार तलाशी लेकर परेशान किया गया। कॉलेज के कई और छात्र छात्राओं ने भी नकल कराने के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है, लेकिन कोई भी छात्र खुलकर सामने आने को तैयार नहीं हैे। छात्र छात्राओं का कहना है कि सामने आने पर कॉलेज प्रशासन उनका भविष्य बर्बाद कर सकता है। वहीं विश्वविद्यालय से आई टीम खिड़की, दरवाजे, बाउंड्रीवॉल देखकर वापस लौट गई।   बोलकर प्रश्नों के उत्तर लिखाने की बात पर कॉलेज प्रबंधन चुप्पी साधे है। जबकि वीडियो में इस कॉलेज का प्रोफेसर साफ दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


00
एक छात्रा भी लगा चुकी है आरोप
पुवायां। कुछ दिन पूर्व इसी कॉलेज का एमएससी की एक छात्रा ने कॉलेज प्रशासन पर रुपये लेकर नकल कराने का आरोप लगाया था। कॉलेज प्रशासन ने छात्रा पर ही नकल करने और पकड़े जाने पर कॉपी फाड़ देने का आरोप लगाते हुए पुलिस बुला ली थी। 
मामला दो मार्च का है। इस दिन नगर के स्वामी विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को तीसरी पाली में एम कॉम प्रथम वर्ष के प्रबंध अवधारणा एवं संगठनात्मक व्यवहार का पेपर था। नगर की एक छात्रा व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में कॉलेज में परीक्षा दे रही थी। छात्रा का आरोप था कि कॉलेज प्रशासन नकल करा रहा था। उसने विरोध किया तो अभद्रता कर कॉपी छीनने का प्रयास किया गया, जिससे कॉपी फट गई। कॉलेज प्रशासन ने छात्रा पर ही हंगामा करने का आरोप लगाते हुए पुलिस बुला ली थी। बाद में मामला दब गया। छात्रा ने तमाम अधिकारियों को पत्र भेजकर पूरे मामले से अवगत कराते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की थी। अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। अब नकल का वीडियो सामने आने से कॉलेज में खलबली है।


 कोट्स
भाजपा सरकार आने के बाद से उन्हें फंसाने और उनके कॉलेज को बदनाम करने के लिए षड्यंत्र रचा गया है। मैं जांच के लिए तैयार हूं। पुवायां के ही एक नेता ने हमारे कॅालेज को बदनाम करने की साजिश रची है। हमारे कॉलेज में आज तक कोई छात्र नकल करते नहीं पकड़ा गया। वीडियो उनके कॉलेज का है ही नहीं। 
संजय गुप्ता, कॉलेज अध्यक्ष व नगर पालिका चेयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed